लाइव न्यूज़ :

Rishi Kapoor Health: ऋषि कपूर को अब मुंबई में कराना पड़ा भर्ती, बुखार है कारण

By भाषा | Updated: February 6, 2020 13:03 IST

खबर है कि दिल्ली के बाद अब ऋषि कपूर को मुंबई में एडमिट कराना पड़ा है। जी हां, दिल्ली के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार शाम फिर से भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ऋषि कपूर को वायरल बुखार के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि 67 वर्षीय अभिनेता को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया

अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को वायरल बुखार के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले सप्ताह उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी। कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि 67 वर्षीय अभिनेता को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसी दिन अभिनेता ने टि्वटर पर कहा था कि वह घर वापस आ गए हैं और उनकी तबीयत ‘‘ठीक’’ है। सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्हें वायरल बुखार के कारण दो दिन पहले दक्षिण मुंबई में सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।’’ अभिनेता करीब एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद गत वर्ष सितंबर में भारत लौटे थे।

ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बीमारी के लौट आने की अटकलों के बारे में कपूर ने सोमवार को टि्वटर पर स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘प्रिय परिजनों, दोस्तों, दुश्मनों और शुभचिंतकों, मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता से अभिभूत हूं। शुक्रिया...। मैं पिछले 18 दिन से दिल्ली में शूटिंग कर रहा था और प्रदूषण के कारण न्यूट्रोफिल कम हो गया था। मुझे संक्रमण हो गया था, जिसकी वजह से मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।’’

अभिनेता ने कहा, ‘‘मुझे हल्का बुखार था, डॉक्टरों को लगा कि निमोनिया हो सकता था। इसका इलाज कर लिया गया है। लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे थे। मैं उन सभी खबरों पर विराम लगाना चाहूंगा और आप सभी का मनोरंजन करने और आपसे प्यार करने को उत्सुक हूं। मैं अब मुम्बई में हूं।’’ अभिनेता ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के रीमेक में नजर आने की घोषणा की थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

टॅग्स :ऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद नीतू कपूर ने क्यों छोड़ दी एक्टिंग? जानें दिग्गज अदाकार का जवाब

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरी फिल्म की पसंद को बताते थे बकवास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?