लाइव न्यूज़ :

क्या बीएसपी प्रमुख मायावती पर भी बनेगी बोयोपिक, विद्या बालन होंगी लीड एक्ट्रेस?

By मेघना वर्मा | Updated: March 29, 2019 18:33 IST

बायोपिक के इस दौर में इससे पहले भी भारतीय राजनीति के कुछ अहम चेहरों पर बायोपिक बन चुकी हैं। तो कुछ रिलीज होने वाली हैं।

Open in App

इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक की बाढ़ सी आ गई हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के बाद अब खबर है कि बीएसपी प्रमुख मायावती पर भी बायोपिक बनने की तैयारी हो रही है। खबर तो ये भी है कि इस फिल्म के मुख्य किरादार में और कोई नहीं बल्कि तुम्हारी सुलु यानी विद्या बालन दिखाई देंगी। खबर फैल रही थी कि जॉली एलएलबी के डायरेक्टर सुभाष कपूर इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। वहीं जब सुभाष से बात की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली। 

पिंकविला की एक खबर के अनुसार मायावती की बायोपिक को लेकर जब सुभाष से बात किया गया तो उन्होंने इन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया। सभी को अफवाह बताते हुए उन्होंने कहा कि ये सारी खबरें सिर्फ जूठे तौर पर फैलायी जा रही हैं। इस खबर से ये बात तो तय है कि लोकसभा चुनाव से पहले ये अफवाह फैलाने वाले और चौकन्ने हो गए हैं। 

स्पॉट बॉय की रिपोर्ट की मानें तो विद्या बालन इन दिनों अपनी नेक्स वेब सीरीज इंदिरा गांधी पर फोकस कर रही हैं। हलांकि उन्हें जयललिता के लिए भी अप्रोच किया गया था। मगर विद्या की प्रॉयोरिटी इन दिनों इंदिरा गांधी है। खैर विद्या के फैंस के लिए अच्छी खबर यही है कि विद्या उनके बीच इस बार वेब सीरीज लेकर आई हैं। वहीं विद्या बालन जल्द ही तमिल फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म पिंक के तमिल रीमेक में वो नजर आएंगी। 

बायोपिक के इस दौर में इससे पहले भी भारतीय राजनीति के कुछ अहम चेहरों पर बायोपिक बन चुकी हैं। तो कुछ रिलीज होने वाली हैं। इनमे खास तौर पर द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, रागा, नरेन्द्र मोदी, द ताशकंद फाइल्स जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

टॅग्स :विद्या बालनमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?