लाइव न्यूज़ :

नहीं रहीं प्रख्यात गायिका डॉ सुभद्राम्मा मंसूर, सीएम येदियुरप्पा ने जताया शोक

By भाषा | Updated: July 16, 2020 14:20 IST

प्रसिद्ध थिएटर कलाकार और प्रख्यात गायिका डॉ. सुभद्राम्मा मंसूर (Subhadramma Mansur) ने 81 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम येदियुरप्पा ने एक प्रतिष्ठित गायिका के तौर पर संगीत के प्रति उनके समर्पण को भी याद किया। बल्लारी की अनुभवी थिएटर कलाकार को पौराणिक कथाओं पर आधारित नाटकों में निभाए किरदारों से पहचान मिली।

प्रसिद्ध थिएटर कलाकार और प्रख्यात गायिका डॉ। सुभद्राम्मा मंसूर (Subhadramma Mansur) का बुधवार रात को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 81 वर्ष की थी और उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। डॉ मंसूर को प्रतिष्ठित कर्नाटक राज्योत्सव समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। 

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

परिवार ने बताया कि मंसूर को गत रात सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि डॉ मंसूर ने पांच दशकों तक थिएटर जगत को योगदान दिया। उन्होंने एक प्रतिष्ठित गायिका के तौर पर संगीत के प्रति उनके समर्पण को भी याद किया। 

कई पुरस्कारों से डॉ मंसूर को किया गया सम्मानित

बल्लारी की अनुभवी थिएटर कलाकार को पौराणिक कथाओं पर आधारित नाटकों में निभाए किरदारों से पहचान मिली। उन्हें महाभारत के चरित्र द्रोपदी के यादगार किरदार को जीवंत करने के लिए लोकप्रियता मिली। उनके द्वारा निभाए हेमारेड्डी मलाम्मा के किरदार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। डॉ मंसूर को राज्योत्सव पुरस्कार, नाटक अकादमी और गुब्बी वीरन्ना पुरस्कार और श्रीकृष्ण देवराय विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!