लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध अभिनेत्री उत्तरा बावकर का निधन; 'तमस' में अभिनय के बाद सुर्खियों में आईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2023 08:17 IST

गोविंद निहलानी की फिल्म 'तमस' में अपने अभिनय के बाद उत्तरा बावकर सुर्खियों में आईं। उन्होंने सुमित्रा भावे की फीचर फिल्मों में भी काम किया। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री उत्तरा बावकर ने मंगलवार को पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उत्तरा बावकर का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया गया।

पुणेः प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगकर्मी उत्तरा बावकर का लंबी बीमारी के बाद महाराष्ट्र के पुणे शहर में निधन हो गया। उनके परिवार के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह 79 वर्ष की थीं और पिछले करीब एक साल से बीमार थीं। अभिनेत्री ने मंगलवार को पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया गया।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में अभिनय की बारीकियां सीखने वालीं उत्तरा बावकर ने 'मुख्यमंत्री' में पद्मावती, 'मीना गुर्जरी' में मीना, शेक्सपियर के 'ओथेलो' में डेसडेमोना और नाटककार गिरीश कर्नाड के नाटक 'तुगलक' में मां की भूमिका के अलावा विभिन्न लोकप्रिय नाटकों में यादगार किरदार निभाया। गोविंद निहलानी की फिल्म 'तमस' में अपने अभिनय के बाद उत्तरा बावकर सुर्खियों में आईं। उन्होंने सुमित्रा भावे की फीचर फिल्मों में भी काम किया। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!