लाइव न्यूज़ :

Rekha Birthday: अक्षय कुमार के लिए रेखा और रवीना टंडन में हुई थी जबरदस्त बहस, शादी का प्रेशर देने पर टूट गया था रिश्ता

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 10, 2019 09:38 IST

फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान रेखा का नाम अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा। लेकिन रेखा के साथ अक्षय का अफेयर सबसे ज्यादा चौंका देने वाला था। दरअसल रेखा अक्षय कुमार से 13 साल बड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के सेट पर रेखा अपने हाथों से बना खाना अक्षय कुमार के लिए लाती थीं।रवीना टंडन ने अक्षय कुमार पर शादी करने का प्रेशर बनाया था।

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की जिंदगी में कई प्रेम कहानियां रही हैं। अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिश्ता जगजाहिर था। अपने प्यार को रेखा ने कभी छुपाया नहीं। अपने लम्बे फ़िल्मी करियर में रेखा का नाम कई फ़िल्मस्टार्स के साथ जुड़ा, लेकिन इतने अफेयर होने के बावजूद रेखा ताउम्र अकेली ही रहीं। फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान रेखा का नाम अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा। लेकिन रेखा के साथ अक्षय का अफेयर सबसे ज्यादा चौंका देने वाला था। दरअसल रेखा अक्षय कुमार से 13 साल बड़ी थी।

फिल्म  'खिलाड़ियों का खिलाड़ी'  की शूटिंग के वक़्त अक्षय कुमार और रवीना टंडन की अफेयर की  खबरें जोरो पर थी। ऐसी चर्चा थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक़ रेखा इन दोनों के प्यार के बीच में आ गई। उस वक़्त छपी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़  रवीना और अक्षय के बीच ब्रेकअप की एक वजह रेखा भी थीं। फिल्म के सेट पर रेखा अपने हाथों से बना खाना अक्षय कुमार के लिए लाती थीं। रेखा से अक्षय कुमार की नजदीकियां रवीना टंडन को नागवारा थी। रवीना ने अक्षय को रेखा से दूर रहने को कहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ एक दिन रवीना ने अक्षय कुमार और रेखा को रोमांस करते हुए देख लिया था, जिसके बाद रवीना टंडन ने  रेखा की सरेआम बेइज्जती की। दोनों के बीच जमकर कहा सुनी हुई। रवीना ने रेखा को खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद रवीना टंडन ने अक्षय कुमार पर शादी करने का प्रेशर बनाया। अक्षय और रवीना का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और दोनों का रिश्ता टूट गया।

रेखा और अक्षय कुमार की अफेयर की खबरें फिल्मी मैगज़ीन की कवर स्टोरी बनती रही। हालांकि रेखा और अक्षय ने कभी भी अपने अफेयर के बारे में खुलकर बात नहीं की। दोनों के रिश्ते की सच्चाई क्या है इस बारे में साफ़ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

टॅग्स :रेखाअक्षय कुमाररवीना टंडनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल