लाइव न्यूज़ :

‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

By संदीप दाहिमा | Updated: January 5, 2026 18:53 IST

अभिनेता अनुपम खेर ने रवि किशन के साथ एक वीडियो साझा कर कहा कि आगामी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में किशन के शामिल होने से वह “बेहद खुश, प्रसन्न और आनंदित” हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

Khosla ka Ghosla 2: अभिनेता अनुपम खेर ने रवि किशन के साथ एक वीडियो साझा कर कहा कि आगामी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में किशन के शामिल होने से वह “बेहद खुश, प्रसन्न और आनंदित” हैं। खेर ने रविवार शाम ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह ‘लापता लेडीज’ अभिनेता रवि किशन का काफी सम्मान करते हैं। हालिया फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में दिखे खेर ने इस फिल्म के साथ निर्देशन में भी वापसी की है। खेर ने पोस्ट में लिखा, “एक शानदार अभिनेता और नेक दिल इंसान: अपने बेहद प्रिय मित्र रवि किशन को ‘खोसला का घोसला-2’ में शामिल करते हुए काफी खुशी हो रही है।

हमने बहुत पहले साथ काम किया था, लेकिन यह अनुभव बेहद खास होने वाला है।” उन्होंने लिखा, “मैं एक शानदार अभिनेता, मेहनती सांसद और सबसे बढ़कर एक नेक दिल इंसान के रूप में रवि का काफी सम्मान करता हूं। शांत, विनम्र, मददगार, ईमानदार और भारत से गहरा प्रेम करने वाले देश भक्त। उनके साथ खुद को देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।” यह फिल्म वर्ष 2006 में रिलीज हुई ‘खोसला का घोसला’ की अगली कड़ी है, जिसका निर्देशन दिवाकर बनर्जी ने किया था। उस फिल्म में अनुपम खेर ने कमल किशोर घोसला की भूमिका निभाई थी।

टॅग्स :अनुपम खेररवि किशनफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?