लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन और फराह खान की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में केस किया गया दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2019 08:31 IST

एक कॉमेडी शो के दौरान ईसाई धर्म को लेकर कुछ कहा था जो लोगों को पसंद नहीं आया है। शिकायत में कहा गया है कि जिन शब्दों का इस्तेमाल शो में किया गया उससे धर्म का अपमान है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्देशक फराह खान के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। इन तीनों हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सितारों के खिलाफ पंजाब में शिकायत दर्ज कराई है। इन पर एक शो के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है।

ट ट्रिब्यून की खबर के अनुसार इन तीनों ने एक कॉमेडी शो के दौरान ईसाई धर्म को लेकर कुछ कहा था जो लोगों को पसंद नहीं आया है। शिकायत में कहा गया है कि जिन शब्दों का इस्तेमाल शो में किया गया उससे धर्म का अपमान है।

यह शो क्रिसमस के दिन प्रसारित किया गया है।रवीना, भारती और फराह खान के खिलाफ अमृतसर के अजनाला में शिकायत दी गई है। ये मामला पुलिस ने जांच करने के बाद दर्ज किया है।

ये मामला आईपीसी की धारा 285-ए के तहत दर्ज किया गया है। एसएसपी विक्रत जीत दुग्गल ने इस शिकायत की पुष्टि भी कर दी है। बताया गया है कि वीडियो को लेकर शिकायत की गई थी। जिसके बाद मामले पर कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज हुई है। 

टॅग्स :रवीना टंडनफराह खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की120 बहादुर को टैक्स फ्री किये जाने की उम्मीद में फरहान अख्तर

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

ज़रा हटकेVIDEO: राशा थडानी ने तौबा-तौबा गाने पर किया धमाकेदार डांस, ठुमके देख फिदा हुए फैंस, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: गौहर खान ने 'उई अम्मा' पर किया जबरदस्त डांस, मलाइका अरोड़ा और राशा थडानी को पीछे छोड़ा...

बॉलीवुड चुस्कीAzaad: पहली फिल्म आजाद से छाई रवीना टंडन की बेटी राशा, कही ये बात...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?