जब लोकमत के इस इवेंट में सारा से मिले कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह ने बना दी जोड़ी, देखें वायरल वीडियो

By मेघना वर्मा | Published: December 20, 2018 01:09 PM2018-12-20T13:09:21+5:302018-12-20T13:09:21+5:30

वहीं रणवीर सिंह दोनों को मिलवाने के बाद यू गाइज मेट कहते हैं और दिल का साइन भी बनाते हैं।

ranveer singh introduces sara ali khan kartik aaryan on the Lokmat Event | जब लोकमत के इस इवेंट में सारा से मिले कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह ने बना दी जोड़ी, देखें वायरल वीडियो

जब लोकमत के इस इवेंट में सारा से मिले कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह ने बना दी जोड़ी, देखें वायरल वीडियो

लोकमत की ओर से आयोजित लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड में सारा अली खान मिली कार्तिक आर्यन से। इन दोनों को मिलवाने वाला कोई और नहीं बल्कि सिंबा रणवीर सिंह ही हैं। आपको बता दें अपने एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने बताया था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना चाहती हैं।

एक चैट शो के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। इसी के चलते रणवीर सिंह बन गए जोड़ी मेकर और लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड में इन दोनों का हाथ एक-दूसरे के हाथ में पकड़ा दिया।

 

ब्लश करने लगे कार्तिक और सारा

सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह पहले कार्तिक आर्यन से बात करते हैं इसके बाद उन्हें लेजाकर अपनी सिंबा फिल्म की एक्ट्रेस सारा अली खान से मिलवा देते हैं। अचानक ही कार्तिक का हाथ सारा के हाथ में देने से वो दोनों हंसते हैं और ब्लश भी करते दिखाई दे रहे हैं। 

वहीं रणवीर सिंह दोनों को मिलवाने के बाद यू गाइज मेट कहते हैं और दिल का साइन भी बनाते हैं। इसके बाद सारा और आर्यन गले मिलते हैं। दोनों एक्टर्स आपस में बात करते हुए भी दिखाई देते हैं। 

आपको बता दें लोकमत के इस इवेंट में सारा बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही थीं वहीं रणवीर सिंह भी कुछ कम हैंडसम नहीं लग रहे थे। अब देखना होगा कि आने वाले समय में सारा और कार्तिक एक-दूसरे को डेट करते हैं या नहीं। अगर दोनों डेट करेंगे तो नो डाउट इसका पूरा श्रेय रणवीर सिंह को ही जाएगा।  

Web Title: ranveer singh introduces sara ali khan kartik aaryan on the Lokmat Event

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे