Watch: कॉफी विद करण सीजन 8 में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वेडिंग वीडियो, मस्ती करते दिखे दोनों सितारे
By आकाश चौरसिया | Published: October 26, 2023 11:47 AM2023-10-26T11:47:33+5:302023-10-26T12:02:10+5:30
कॉफी विद करण के सीजन 8 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी को लेकर कई खुलास किए। इसके साथ ही दोनों ने अपनी शादी का वीडियो भी दर्शकों के साथ साझा किया।
नई दिल्ली: Deepika Padukone Singh wedding video: दीपिका और रणवीर की शादी को लगभग 5 साल हो गए हैं, लेकिन इस बीच कभी भी दोनों की शादी का वीडियो नहीं देखा गया। लेकिन, हाल में 'कॉफी विद करण' सीजन 8 में पहले मेहमान के तौर पर दीपिका और रणवीर आएं। फिर क्या था शो के बीच ऑन डिमांड पर दोनों ने ही वेडिंग वीडियो शेयर किया। इस बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लगातार वायरल हो रहा है और इसे दर्शक बेहद पसंद भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फैन पेज के जरिए शेयर किए गए वीडियो में रणवीर और दीपिका पादुकोण की मेहंदी, हल्दी और शादी की हर रस्म की झलक देखने को मिल रही है।
इतना ही नहीं रिसेप्शन वीडियो को भी लोग पसंद कर रहे हैं, जिसकी एक झलक पाने के लिए लोग वीडियो को बार-बार वीडियो क्लिक कर रहे हैं। जबकि, वीडियो में रणवीर सिंह को डांस करते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है। वहीं, इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अपना पसंदीदा स्टार पर लोग इमोजी के जरिए अपनी फीलिंग्स शेयर कर रहे हैं।