लाइव न्यूज़ :

सामने आईं रणवीर सिंह की बिना कपड़ों की तस्वीरें, एक्टर ने कहा- मेरे लिए आसान है न्यूड होना

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2022 09:48 IST

रणवीर सिंह भवनानी एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। चार फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता, वह सबसे अधिक भुगतान पाने वाले भारतीय अभिनेताओं में से हैं और 2012 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 की सूची में शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए कराया न्यूड फोटोशूट।उनकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।एक्टर ने कहा कि उनके लिए न्यूड होना काफी आसान है क्योंकि इस दौरान कोई भी उनकी आत्मा देख सकता है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। जहां एक ओर रणवीर बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर-आधारित शो रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे तो अब वहीं वो अपनी न्यूड तस्वीरों को लेकर फैंस के बीच टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया है, जिसकी वजह से उनकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

बता दें कि ये वहीं मैगजीन जिसने 2014 में किम कार्दशियन शैंपेन फोटोशूट को लेकर चर्चा में आई थी। वहीं, रणवीर की तस्वीरों की बात करें तो वो टर्किश रग के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग पोज दिए, जो बर्ट रेनॉल्ड्स के न्यूड कवर में समान कवर शूट से प्रेरित थे। पेपर मैगजीन के इंटरव्यू में रणवीर सिंह अपनी फिल्मों, उनके फैशन और सामान्य रूप से उनकी परिचित नग्नता के बारे में बात करते हैं।

मैगजीन को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा कि उनके लिए न्यूड होना काफी आसान है क्योंकि इस दौरान कोई भी उनकी आत्मा देख सकता है। उनका ये भी कहना है कि वो हजारों लोगों के सामने भी न्यूड हो सकते हैं। उन्हें इसकी परवाह नहीं है। तस्वीरों को विभिन्न बॉलीवुड पेजों द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया, जिसमें फैशन-डिबेटिंग पोर्टल डाइट सब्या भी शामिल है। कुछ लोगों को लगा कि रणवीर मिलिंद सोमन से प्रेरित हैं।

रणवीर को हाल ही में नेटफ्लिक्स के इंटरेक्टिव स्पेशल रणवीर वर्सेज वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स के साथ देखा गया था। इसके अलावा ये भी बताया गया है कि उन्होंने हाल ही में शाहरुख खान के घर मन्नत के पास 119 करोड़ रुपये की एक नई संपत्ति खरीदी है। बॉलीवुड  एक्टर को आखिरी बार पर्दे पर जयेशभाई जोरदार में देखा गया था। रणवीर सिंह के बाकी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो फिलहाल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी व सर्कस पर काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :रणवीर सिंहबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!