लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड का वो विलेन रंजीत ने 150 से अधिक फिल्मों में निभाई रेपिस्ट की भूमिका, जन्मदिन पर जानिए जिंदगी से जुड़ी रोचक बातें

By वैशाली कुमारी | Updated: November 12, 2021 18:46 IST

बॉलीवुड के सबसे चर्चित खलनायकों में एक रंजीत आज 79 साल के हो गए हैं। रंजीत बॉलीवुड के ऐसे खलनायक रहे जिन्होंने अपनी अदाकारी के लिए प्रसंशा कम और लोगों की बद्दुआ अधिक बटोरी।

Open in App
ठळक मुद्दे70 और 80 के दशक में रंजीत बॉलीवुड के फेमस विलेन्स में शुमार थे आज भी उन्हें उनके उसी खलनायकी के लिए जाना जाता है

बॉलीवुड के सबसे चर्चित खलनायकों में एक रंजीत आज 79 साल के हो गए हैं। रंजीत बॉलीवुड के ऐसे खलनायक रहे जिन्होंने अपनी अदाकारी के लिए प्रसंशा कम और लोगों की बद्दुआ अधिक बटोरी। रंजीत ने अपने फिल्मी करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया जिनमें से अधिकतर में उन्होंने विलेन वाले रोल किए। एक समय था जब उनकी पहचान बॉलीवुड में रेपिस्ट के नाम से हुआ करती थी। चलिए रंजीत के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

70 और 80 के दशक में रंजीत बॉलीवुड के फेमस विलेन्स में शुमार थे। आज भी उन्हें उनके उसी खलनायकी के लिए जाना जाता है। रंजीत से जुड़े वैसे तो कई किस्से हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिसे जानने के बाद आप यकीन नहीं करेंगे। उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में रेप वाले दृश्य किए लेकिन उन्होंने खुद ही उन फिल्मों को नहीं देखा।

रंजीत ने ही खुद एक टेलीविजन शो के दौरान बताया था कि ये दृश्य महज फिल्मी होते थे जिन्हें करने के बाद देखने का दिल नहीं करता था। रंजीत बताते हैं जब घरवालों ने टीवी पर मुझे बलात्कारी का रोल करते देखा तो मुझे अंदर नहीं घुसने नहीं दिया। मां-बाप, रिश्तेदार सभी ने मुझसे रिश्ता रखना बंद कर दिया था। मां ने कहा था, तूने ऐसा काम किया है, अब हम लोगों को क्या मुंह दिखाएंगे?

एक्टर रंजीत से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा इस प्रकार है, रंजीत बताते हैं जब मेरी शादी होने वाली थी तो मेरे ससुराल पक्ष के लोगों को काफी भड़काया गया और मुझे सच का रेपिस्ट साबित करने की कोशिश की गई। हालाकि बाद में सब ठीक हो गया।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच