लाइव न्यूज़ :

पिता की मौत के बाद मां के साथ नहीं रहने पर रणबीर कपूर पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर जमकर लगाई क्लास

By अमित कुमार | Updated: May 17, 2020 11:12 IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने पिता की मौत के बाद मां नीतू कपूर नहीं बल्कि आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। रणबीर की ये बात फैंस को पसंद नहीं आ रही।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों का कहना है कि पिता ऋषि के देहांत के बाद मां नीतू कपूर के साथ इस समय रणबीर को रहना चाहिए। कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि 'क्या पिता के गुजर जाने के बाद रणबीर अपनी मां के साथ नहीं ठहर सकते थे?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। पिता की मौत के कुछ दिन भी नहीं हुए हैं और वह अपनी मां को छोड़कर अलग घर में रहने चले गए हैं। लोगों को रणबीर की यह बात पसंद नहीं आई और वह लगातार सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिता ऋषि के देहांत के बाद मां नीतू कपूर के साथ इस समय रणबीर को रहना चाहिए। 

इन दिनों रणबीर मां नीतू कपूर के पास ना रहकर आलिया भट्ट के साथ रह रहे हैं। रणबीर की यही बात फैंस को रास नहीं आई और वह लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस समय उनको मां के साथ रहना चाहिए। एक बेटा होने के नाते मां का दर्द बांटना चाहिए था। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि 'क्या पिता के गुजर जाने के बाद रणबीर अपनी मां के साथ नहीं ठहर सकते थे?

बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर कभी भी अपनी बीमारी का जिक्र नहीं करते थे, और उनका रवैया हमेशा सकारात्मक होता था। मुंबई स्थित एच एन रिलायंस अस्पताल में 30 अप्रैल को कपूर का निधन हो गया था। वह 67 साल के थे और दो साल से ल्यूकेमिया से पीड़ित थे । 67 साल की उम्र में भी वह दस से 12 घंटे शूटिंग करते थे। वह कभी नकारात्मक विचार खुद के अंदर नहीं लाते थे और ना ही उन्होंने कभी अपनी बीमारी का जिक्र किसी से किया। 

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' के निर्माता हनी त्रेहन ने उनके साथ किए गए काम को याद करते हुए कई बातों का जिक्र किया। त्रेहन ने कहा, ‘‘जब भी आप पूछते कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं तो वह कहते कि वह कैसे दिख रहे हैं। उनका रवैया बहुत प्रशंसनीय था।’’

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूरआलिया भट्टबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल