लाइव न्यूज़ :

मुझे किसी पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि तारीख बता दूं, आलिया से शादी की तारीख पर बोले रणबीर कपूर

By अनिल शर्मा | Updated: March 31, 2022 09:40 IST

आलिया से शादी कब करेंगे के सवाल पर रणबीर सिंह ने कहा कि मुझे किसी पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि अपनी शादी की तारीख मीडिया को बता दूं।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर सिंह ने कहा कि वह और आलिया जल्द शादी करनेवाले हैंरणबीर सिंह ने बातें अपने एक हालिया साक्षात्कार में कही हैहालांकि रणबीर सिंह ने शादी की तारीख नहीं बताई

मुंबईः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी करनेवाले हैं। ये अफवाह नहीं बल्कि सच है, जिसका खुलासा खुद रणबीर सिंह ने अपने एक साक्षात्कार में किया। हालांकि रणबीर सिंह ने शादी की तारीख बताने को लेकर टेढ़ा जवाब दिया और कहा कि उन्हें किसी पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि मीडिया को शादी की तारीख बता दें।

एनडीटीवी से बातचीत में रणबीर सिंह से उनकी और आलिया की शादी को लेकर सवाल किया गया। क्योंकि मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि अप्रैल में दोनों सात फेरे लेंगे। इसी को लेकर उनसे पूछा गया- 'आप (ऐक्ट्रेस) आलिया भट्ट से शादी कब करेंगे'? इस सवाल पर रणबीर ने जवाब दिया, "मुझे किसी पागल कुत्ते ने नहीं काटा है कि अपनी शादी की तारीख मीडिया को बता दूं।

हालांकि रणबीर ने यह जरूर कहा कि आलिया और मेरा जल्द ही शादी करने का इरादा है। गौरतलब है कि कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि आलिया और रणबीर अप्रैल में शादी करेंगे। रणबीर से पहले उनकी बुआ रीमा जैन ने शादी की खबर पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि रणबीर और आलिया शादी तो करेंगे, लेकिन कब ये नहीं पता।

वहीं अप्रैल में शादी की बात उनसे पूछी गई तो उन्होंने कहा कि अगर अप्रैल में दोनों शादी करते तो हमें पता होता। हम तैयारी कर रहे होते। हां अगर सच में ऐसा है कि दोनों शादी करने वाले हैं अप्रैल में तो ये हमारे लिए भी ये शॉकिंग खबर है। मालूम हो कि आलिया और रणबीर ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त थे। दोनों ने हाल ही में वाराणसी में फिल्म के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग पूरी की। इसके बाद दोनों ने  बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।

 

 

 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?