रणबीर कपूर ने छोड़ दी जो फिल्में उसमें काम कर सुपरस्टार बन गए रणवीर सिंह, जानिए कौन सी हैं वो मूवीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 29, 2019 12:29 PM2019-04-29T12:29:50+5:302019-04-29T12:29:50+5:30

ऱणबीर कपूर ने कई बॉलीवुड में फिल्में छोड़ी हैं, रणवीर सिंह की छोली में घिरी और वह फिल्में पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई हैं। आइए जानते हैं वे फिल्में जिनको रणबीर कपूर ने ठुकराया लेकिन रणवीर सिंह वे स्वीकार-

ranbir kapoor rejected which movies ranveer-singh make superstar | रणबीर कपूर ने छोड़ दी जो फिल्में उसमें काम कर सुपरस्टार बन गए रणवीर सिंह, जानिए कौन सी हैं वो मूवीज

रणबीर कपूर ने छोड़ दी जो फिल्में उसमें काम कर सुपरस्टार बन गए रणवीर सिंह, जानिए कौन सी हैं वो मूवीज

Highlightsकई फिल्में हैं जिनकी पहली पसंद रणवीर नहीं रणबीर थेरणबीर की छोड़ी फिल्मों से आज रणवीर सिंह सुपरस्टार बन चुके हैं

रणवीर सिंह इन बॉलीवुड का चमकता सितारा हैं। एक्टर की एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में पर्दे पर रिलीज हो चुकी हैं और उनकी हर एक फिल्म सफलता का स्वाद  चख चुकी है। लेकिन फैंस को शायद की पता है जिनका फिल्मों में उनको देखकर फैंस उनक सुपरस्टार बना चुके हैं उनके लिए वह पहली पसंद नहीं थे। रणवीर की कुछ ऐसी फिल्में है जिनके ऑफर्स रणबीर कपूर के ठुकराने के बाद ही रणवीर सिंह को मिले। आइए जानते हैं वे फिल्में जिनको रणबीर कपूर ने ठुकराया लेकिन रणवीर सिंह वे स्वीकार-

दिल धड़कने दो

'द एशियन एज' वेबसाइट के मुताबिक  'दिल धड़कने दो' फिल्म के लिए भी जोया की पहली पसंद रणवीर सिंह नहीं बल्कि रणबीर कपूर थे। लेकिन रणबीर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। जिसके बाद जोया ने फिल्म का ऑफर रणवीर को दिया और उन्होंने इसके स्वीकार कर लिया था। फिल्म में रणवीर सिंह के रोल की जमकर तारीफ हुई थी।

गली बॉय

14 फरवरी 2019 को पर्दे पर रिलीज हुई गली बॉय में रणवीर सिंह के रोल को जमकर पसंद किया गया था। लेकिन इस फिल्म के लिए भी जोया पहले रणबीर कपूर को लेना चाहती थीं। लेकिन किन्हीं वजहों से बात नहीं बन पाई और ये फिल्म रणवीर सिंह को मिल गई। इस फिल्म के लिए रणवीर की काफी तारीफ हुई और फिल्म ने अच्छी कमाई की।

पद्मावत व रामलीला

रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन फिल्म पर्दे पर कमास नहीं कर पाई। इसके बाद संजय ने रणबीर को पद्मावत के खिलजी के रोल के रामलीला में राम रणबीर कपूर को ऑफर दिया था। लेकिन रणबीर ने दोनों ही फिल्मों से मनाही कर दी थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर ने उन फिल्मों को ठुकराया है जिन्हें अंजाम देकर आज रणवीर सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके हैं। 

Web Title: ranbir kapoor rejected which movies ranveer-singh make superstar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे