लाइव न्यूज़ :

'संजू' के लिए 8 महीने तक चला था रणबीर का स्क्रीन टेस्ट, रोज रात को उठ-उठ कर करते थे ये काम

By विवेक कुमार | Updated: July 3, 2018 11:23 IST

फिल्म 'संजू' के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को लगता था कि रणबीर कपूर, संजय दत्त की पर्सनालिटी में फिट नहीं  बैठेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म ‘संजू’ 29 जून को रिलीज हो चुकी है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी 'संजू' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर पर धमाल मचा दिया है। ट्रेलर के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में थी। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है। जिसके लिए रणबीर ने काफी मेहनत की है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि ‘संजू’ के शुरू होने से पहले रणबीर कपूर का लगभग 8 महीने तक स्क्रीन टेस्ट चला।

वहीं फिल्म संजू के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा लगता था कि रणबीर कपूर, संजय दत्त की पर्सनालिटी में फिट नहीं  बैठेंगे। रणबीर को भी लग रहा था कि वह ये रोल नहीं कर पायेंगे। संजू के लिए रणबीर को संजय दत्त की तरह दिखना बेहद जरुरी था। इसलिए काफी लम्बे समय तक रणबीर पर लुक टेस्ट किया गया।

अपने एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि ‘संजय दत्त की पर्सनालिटी शुरु से बहुत सॉलिड रही है। उनके फैन्स ने शुरू से उन्हें ऐसे ही देखा है, अगर मैं उनकी तरह नहीं दिख पाता तो उनके फैंस निराश हो जाते।’

रणबीर ने बताया कि संजय दत्त की तरह दिखने के लिए रोज उनका मेकअप और हेयरस्टाइल चेंज किया जाता था, ताकि वो बिल्कुल संजू बाबा की तरह से नजर आएं।  

मेकअप और हेयरस्टाइल के अलावा रणबीर को संजय दत्त की तरह कद काठी में भी दिखना बेहद जरुरी था जिसके लिए उन्हें अपने वजन को भी मैनेज करना पड़ा। रणबीर ने बताया कि संजू के लिए उन्हें 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा, जिसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। वजन बढ़ाने के लिए रणबीर कपूर हर रात उठ-उठकर मिल्क शेक पीते थे ताकि उनका वजह बढ़ सके।

फ़िलहाल रणबीर की ये मेहनत रंग लाई और फिल्म संजू में वह हुबहूँ संजय दत्त की तरह से दिखे। बॉक्स ऑफिस पर संजू को शानदार ओपनिंग मिली।  राजकुमार हिरानी ने फिल्म संजू में अभिनेता संजय दत्त के जीवन के हर पहलू को दिखाने की कोशिश की है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना भी हैं।

टॅग्स :संजुरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल