लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज, श्रीराम का अस्तित्व ढूंढने निकले एक्टर, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 11, 2022 12:21 IST

फिल्म 'राम सेतु' की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म राम सेतु इस साल दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है।कटपुतली, सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और रक्षा बंधन के बाद राम सेतु साल में अक्षय की पांचवीं फिल्म है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म राम सेतु (Ram Setu) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी नजर आने वाली हैं। सामने आए ट्रेलर में एक्टर को एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है जो पौराणिक राम सेतु को बचाने के लिए एक मिशन पर है।

फिल्म का प्लॅाट एक रहस्य है लेकिन ट्रेलर से पता चलता है कि अक्षय कुमार राम सेतु को बचाने निकले हैं। फिल्म में एक्टर आर्यन कुलश्रेष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार ने ट्रेलर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "आपको राम सेतु की पहली झलक पसंद आई...आशा है कि आप ट्रेलर को और भी अधिक प्यार दिखाएंगे। और इस दिवाली, आइये अपने पूरे परिवार के साथ राम सेतु की दुनिया का हिस्सा बनने।"

फिल्म में अक्षय राम सेतु के अस्तित्व को बचाते हुए नजर आएंगे क्योंकि कुछ पावरफुल बिजनेसमैन इसे खत्म करना चाहते हैं। राम सेतु को तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर रामेश्वरम द्वीप और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के बीच स्थित चूना पत्थर की एक श्रृंखला कहा जाता है। माना जाता है कि भगवान राम ने सीता माता को रावण से छुड़ाने के लिए लंका पहुंचने के लिए इस पुल का निर्माण किया था। 

फिल्म राम सेतु इस साल दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है। राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित अमेजन प्राइम वीडियो, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और लाइका प्रोडक्शंस के साथ किया गया है। कटपुतली, सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और रक्षा बंधन के बाद राम सेतु साल में अक्षय की पांचवीं फिल्म है।

टॅग्स :अक्षय कुमारजैकलीन फर्नांडीज़नुसरत भरूचा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?