लाइव न्यूज़ :

कंगना के बयान से सदमे में राखी सावंत, अस्पताल में हुईं भर्ती, कहा- ऐसे लोगों को नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी

By अनिल शर्मा | Updated: November 15, 2021 13:25 IST

राखी सावंत ने कंगना को गद्दार बताया है। उन्होंने कहा कि देश किस तरफ जा रहा है। कैसे लोगों के हाथ में जा रहा है। मुझे ये सुनकर शॉक लगा।

Open in App
ठळक मुद्देराखी ने कहा, मैं अपने देश से प्यार करती हूं। मेरे देश का नमक खाया है मैंनेराखी ने अस्पताल से वीडियो बनाते हुए कहा कि मुझे चिंता है कि देश का आगे क्या होगा

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेेत्री ने इसकी जानकारी अपने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर दी है। वीडियो में राखी सावंत बता रही हैं कि वह कंगना के बायन से काफी शॉक्ड हैं। उन्हें कंगना के बयान के बाद से ही सदमे में हैं। कहा, जब उन्होंने 'आजादी भीख में मिली है' बयान को सुना उसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं। 

राखी सावंत ने कंगना को गद्दार बताया है। उन्होंने कहा कि देश किस तरफ जा रहा है। कैसे लोगों के हाथ में जा रहा है। मुझे ये सुनकर शॉक लगा। मैं आज अस्पताल में भर्ती हो गई। कंगना पर गुस्सा निकालते हुए राखी ने कहा कि तुम्हे पद्मश्री सम्मान मिला तो तुमने ऐसी बकवास कर दी, अगर तुम्हारे हाथों देश जाएगा तो तुम क्या कर दोगी। 

राखी ने कहा, मैं अपने देश से प्यार करती हूं। मेरे देश का नमक खाया है मैंने। जवानों ने अपना बलिदान दिया है। शायद वो भूल गई हैं। मुझे चिंता है कि देश का आगे क्या होगा। इसलिए मैं अस्पताल में भर्ती हूं। मुझे शॉक लगा है। राखी ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि 'तुम्हें पद्मश्री सम्मान भीख में मिला है'। राखी ने कहा, कंगना अपनी मिट्टी का सम्मान नहीं करती हैं और इसीलिए उन्हें नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी।

गौरतलब है कि हाल ही में कि एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कंगना ने कहा था कि 1947 में मिली आजादी भीख में मिली थी। असल आजादी साल 2014 में मिली थी। कंगना के इस बयान के बाद से ही उनकी खूब आलोचनाएं हो रही हैं। उनसे पद्मश्री वापस लिए जाने की मांग की जा रही हैं। उनके खिलाफ दो शिकायतें भी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि कंगना अपने बयान पर टिकी हुई हैं। 

टॅग्स :राखी सावंतकंगना रनौतहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल