लाइव न्यूज़ :

VIDEO: राखी सावंत ने शख्स के खिलाफ पुलिस में की शिकायत, दरवाजा तोड़ घर में घुसने का लगाया आरोप

By वैशाली कुमारी | Updated: August 14, 2021 09:43 IST

राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि एक शख्स उनके घर का दरवाजा तोड़ कर अदंर घुस गया।

Open in App
ठळक मुद्देराखी सावंत को  बिग बॉस से बाहर आने के बाद खूब सारे नए प्रोजेक्ट्स मिले हैराखी सावंत ने बॉलीवुड फिल्मों में कई आइटम साॅग्स किए हैं राखी सावंत के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है

नई दिल्ली:  एंटरटेनमेंट क्‍वीन राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हमेशा अपने फनी वीडियो से फैन्स को एंटरटेन करती हैं। इस बीच राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल एक शख्स के खिलाफ उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि एक शख्स उनके घर का दरवाजा तोड़ कर अदंर घुस गया। 

वीडियो में राखी सावंत  कहती दिख रही हैं कि "मैं तो फिलहाल घटिया बिल्डिंग में रह रही हूं। अभी पुलिस स्टेशन में एक बंदे को जेल में डाल दिया। उसे इसलिए जेल में डाला क्योंकि वो मेरे घर में घुस आया था और दरवाजा तोड़ दिया। मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जब वो घर में घुस आया उस समय मैं घर में नहीं थी। मेरे घर में एक लड़की थी जो काफी डर गई थी, मैं अभी अच्छे एरिये में नहीं रहती हूं।"  राखी सावंत के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

राखी सावंत  को  बिग बॉस से बाहर आने के बाद खूब सारे नए प्रोजेक्ट्स मिले है। हाल ही में 'ड्रीम में एंट्री' गाने के बाद अब राखी सावंत का दूसरा गाना 'लॉकडाउन' रिलीज हुआ है, जो कि खूब पसंद किया जा रहा है। राखी सावंत ने बॉलीवुड फिल्मों में कई आइटम साॅग्स किए है और कई फिल्मों में काम भी किया है, जिसमें 'मैं हूं ना' और 'दिल बोले हड़िप्पा', 'जोरू का गुलाम', 'एक कहानी जूली की', 'बुड्ढा मर जाएगा' और मस्ती जैसी फिल्में शामिल हैं। 

टॅग्स :राखी सावंतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस