लाइव न्यूज़ :

ब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

By संदीप दाहिमा | Updated: December 15, 2025 12:19 IST

रविवार, 14 दिसंबर की रात मुंबई में अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में रहीं। वह ‘बिग बॉस 19’ की रनर-अप फरहाना भट्ट के इवेंट में हाथ में एक नीला ड्रम लेकर पहुंचीं।

Open in App
ठळक मुद्देब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

रविवार, 14 दिसंबर की रात मुंबई में अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में रहीं। वह ‘बिग बॉस 19’ की रनर-अप फरहाना भट्ट के इवेंट में हाथ में एक नीला ड्रम लेकर पहुंचीं। सामने आए वीडियो में राखी हमेशा की तरह ड्रामा करती नजर आईं। वीडियो में राखी कहती हैं कि उन्हें इस फंक्शन का न्योता नहीं मिला था, लेकिन वह सिर्फ जया बच्चन के लिए वहां आई हैं। वह कहती हैं, “जया जी, जब आपकी फिल्म ‘मिली’ आई थी, तभी से मैं आपकी फैन हूं। लेकिन प्लीज, मेरे पैप्स और मीडिया को कुछ मत कहा कीजिए।” इसके बाद राखी मजाकिया लेकिन तीखे लहजे में कहती हैं, “जया जी, पहले अपने कपड़े ठीक कर लीजिए, फिर मेरे पैप्स पर कमेंट किया कीजिए, नहीं तो मैं आपको इस नीले ड्रम में बिठा दूंगी।”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जया बच्चन ने एक कार्यक्रम के दौरान पपाराजी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि ये लोग आखिर कौन हैं, कहां से आते हैं और इनकी पढ़ाई-लिखाई या बैकग्राउंड क्या है। उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या इन्हें खासतौर पर मशहूर हस्तियों की तस्वीरें लेने की ट्रेनिंग दी जाती है। जया बच्चन ने यह भी साफ किया था कि जब पपाराजी को मीडिया कहा जाता है, तो उन्हें यह बात खलती है। उन्होंने बताया कि वह खुद एक मीडिया परिवार से आती हैं और उनके पिता पत्रकार थे, इसलिए असली पत्रकारों के प्रति उनके मन में हमेशा सम्मान रहा है। उन्होंने आगे कहा था कि कुछ लोग अजीब कपड़े पहनकर बाहर खड़े रहते हैं, हाथ में मोबाइल लेकर यह समझते हैं कि अब वे कुछ भी कर सकते हैं। बिना सोचे-समझे तस्वीरें खींचना और आपत्तिजनक टिप्पणियां करना उन्हें बिल्कुल गलत लगता है।

टॅग्स :राखी सावंतजया बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच