पत्रलेखा के हुए राजकुमार राव, सगाई का खूबसूरत वीडियो आया सामने, देखें यहां

By रुस्तम राणा | Published: November 14, 2021 09:24 AM2021-11-14T09:24:11+5:302021-11-14T09:29:11+5:30

राजुकमार राव और पत्रलेखा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और फाइनली उन्होंने शादी में बंधन करने का फैसला ले लिया। उनकी सगाई में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। अपनी सगाई में दोनों ने सफेद और सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी है।

Rajkummar Rao gets engaged to ladylove Patralekhaa Watch Video | पत्रलेखा के हुए राजकुमार राव, सगाई का खूबसूरत वीडियो आया सामने, देखें यहां

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने की सगाई।

Highlightsहुमा कुरैशी, साकिब सलीम और फराह खान भी इस फंक्शन का हिस्सा बनेआज सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बधेंगे दोनों

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अभिनेत्री पत्रलेखा से सगाई कर ली है और आज 14 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सगाई से पहले राजकुमार ने पत्रलेखा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया, जिसका खूबसूरत वीडियो सामने आया है।
 

राजुकमार राव और पत्रलेखा लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और फाइनली उन्होंने शादी में बंधन करने का फैसला ले लिया। उनकी सगाई में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। अपनी सगाई में दोनों ने सफेद और सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी है। रिंग सरेमनी से पहले राजकुमार राव अपने घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रैंड पत्रलेखा को प्रपोप करते हुए नजर आए। 

इस दौरान पत्रलेखा भी अपने घुटनों पर बैठकर राजकुमार के इस प्रपोज को स्वीकार किया। पहले पत्रलेखा राजकुमार को रिंग पहनाई, उसके बाद राजकुमार राव ने पत्रलेखा को अंगूठी पहनाई। बाद में दोनों रोमांटिक गाने में शानदार कपल की तरह डांस करते हुए दिखे। दोनों का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में सगाई की जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और फराह खान भी इस फंक्शन का हिस्सा बने। आपको बता दें कि दोनों पिछले करीब 10 साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं और लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक साथ फिल्म 'सिटी लाइट' में भी नजर आए थे।

Web Title: Rajkummar Rao gets engaged to ladylove Patralekhaa Watch Video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे