राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में की सगाई, वायरल हो रहे सगाई के वीडियो, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 14, 2021 02:54 PM2021-11-14T14:54:09+5:302021-11-14T14:55:58+5:30

फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए।

Rajkummar Rao And Patralekhaa's Wedding Festivities See Proposal Video | राजकुमार राव और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में की सगाई, वायरल हो रहे सगाई के वीडियो, देखें

वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Highlightsपत्रलेखा (32) को अंगूठी लेकर ‘प्रपोज’ करते देखा जा सकता है।पत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई।

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने शनिवार को चंडीगढ़ में सगाई कर ली। यह कपल आज रात शादी के बंधन में बंधने वाला है। वर्ष 2010 से साथ नजर आ रहे राव और पत्रलेखा ने न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में एक पार्टी दी।

इस पार्टी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सगाई के वीडियो में राजकुमार (37) को घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा (32) को अंगूठी लेकर ‘प्रपोज’ करते देखा जा सकता है।

पत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजकुमार ने सफेद चूड़ीदार कुर्ता पजामा और जैकेट पहना हुआ था, वहीं पत्रलेखा ने सफेद ‘ऑफ-शोल्डर’ गाउन पहना था। यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों फिल्म निर्माता हंसल मेहता की 2014 में आई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ और ऑल्ट बालाजी की ‘बोस: डेड/अलाइव’ में साथ नजर आए थे। 

Web Title: Rajkummar Rao And Patralekhaa's Wedding Festivities See Proposal Video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे