लाइव न्यूज़ :

एक्टर रघुवीर यादव पर पत्नी का आरोप- नहीं दे रहे एलिमनी, सोना गिरवी रख चला रही खर्च

By अनिल शर्मा | Updated: July 16, 2021 09:47 IST

पूर्णिमा ने एक्टर रघुवीर यादव पर कई आरोप लगाए हैं। पूर्णिमा का आरोप है कि रघुवीर उन्हें बीते 5 साल से ठीक से पैसे नहीं दे रहे हैं। वहीं पिछले 4 महीने से पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि पैसे में देरी की वजह से घर का किराया तक नहीं दे पा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरघुवीर यादव पर पत्नी ने लगाए एलिमनी न देने के आरोपकहा- 4 महीने से नहीं दिए पैसैउधार के पैसे से और सोना गिरवी रख चला रहीं घर का खर्च

पूर्व अंतरराष्ट्रीय कथक डांसर पूर्णिमा ने पति रघुवीर यादव पर आरोप लगाया है कि उन्हें समय से एलिमनी की रकम नहीं दी जा रही है। पूर्णिमा का कहना है कि ऐसे में उनको खर्च चलाने में काफी मुश्किल हो रही है।

ई-टाइम्स से बातचीत में पूर्णिमा ने एक्टर रघुवीर यादव पर कई आरोप लगाए हैं। पूर्णिमा का आरोप है कि रघुवीर उन्हें बीते 5 साल से ठीक से पैसे नहीं दे रहे हैं। वहीं पिछले 4 महीने से पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि पैसे में देरी की वजह से घर का किराया तक नहीं दे पा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोना गिरवी रख वह घर का खर्च चला रही हैं।

पूर्णिमा के इन आरोपों पर रघुवीर यादव ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। मालूम हो कि रघुवीर पर ये आरोप पूर्णिमा ने कई बार लगाए हैं। वहीं रघुवीर यादव के वकील का इस मामले पर कहना है कि पूर्णिमा अधिक पैसे की मांग कर रही हैं।

1988 में हुई थी रघुवीर से शादीपूर्णिमा एक अंतर्राष्ट्रीय कथक डांसर रह चुकी हैं। तलाक के दौरान याचिका में बताया था कि 80 के दशक की शुरुआत में वे कथक के लिए वर्ल्ड टूर कर रही थीं। उन्होंने बिरजू महाराज के सानिध्य में ट्रेनिंग भी ली थी। इसी बीच नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में उनकी मुलाकात रघुवीर से हुई, जो उस वक्त स्ट्रगलिंग एक्टर थे। 6 महीने की कोर्टशिप के बाद 1988 में उन्होंने जबलपुर (मध्य प्रदेश) स्थित यादव के गांव में शादी कर ली। पूर्णिमा और रघुवीर का एक 30 साल का बेटा भी है जो मां के पास रहता है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच