लाइव न्यूज़ :

Radhe Shyam box office collection Day 8: 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब राधे श्याम, जानें 8वें दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 19, 2022 11:13 IST

350 करोड़ के बजट में बनी साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' रिलीज के आठ दिन बाद 200 करोड़ क्लब के करीब ही पहुंच पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' को खूब पसंद किया जा रहा है।राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'राधे श्याम' 11 मार्च को रिलीज हुई है।

Radhe Shyam box office collection Day 8: रिलीज के आठ दिन बाद साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' केवल 200 करोड़ क्लब के करीब ही पहुंच पाई है। 350 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब तक 191.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई है। बता दें कि फिल्म को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कई बार लेट होने के बाद राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'राधे श्याम' 11 मार्च को रिलीज हुई है। 

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन के अनुसार, राधे श्याम ने सात दिनों में 191।14 करोड़ रुपये की कमाई की और फिल्म 'RRR' के रिलीज होने तक इसके जारी रहने की संभावना है। विजयबलन ने ट्वीट कर बताया कि राधे श्याम का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा। इसी क्रम में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "राधे श्याम वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस दिन 1 - 72.41 करोड़, दिन 2 - 39.65 करोड़ दिन, 3 - 38.29 करोड़ दिन 4 - 14.83 करोड़, दिन 5 - 10.58 करोड़, दिन 6 - 9.06 करोड़, दिन 7 - 6.32 करोड़, कुल - 191.14 करोड़।"

राधे श्याम एक महाकाव्य प्रेम गाथा है और प्रेम व भाग्य के बीच की लड़ाई को दर्शाती है। प्रभास ने हस्तरेखाविद् विक्रमादित्य की भूमिका निभाई और पूजा हेगड़े ने डॉक्टर प्रेरणा की भूमिका निभाई। यूवी क्रिएशंस द्वारा बड़े पैमाने पर निर्मित इस फिल्म में सचिन खेडेकर, जगपति बाबू, मुरली शर्मा और भाग्यश्री ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अभिनय किया।

टॅग्स :प्रभासपूजा हेगड़े
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीPushpa 2 Box Office Collection Worldwide: 32 दिन में 1,831 करोड़ रुपये की कमाई?, ‘पुष्पा 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?