लाइव न्यूज़ :

Pushpa 2 में दिखेगी श्रीवल्ली 2.0 की झलक, रश्मिका मंदाना ने अपने रोल को लेकर दिया बड़ा अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2024 13:01 IST

Pushpa 2: रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन की फिल्म में अपने श्रीवल्ली किरदार को सुपर सॉर्टेड बताया, उनका कहना है कि प्रशंसक फिल्म में इसकी उम्मीद कर सकते हैं।

Open in App

Pushpa 2: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर व्यस्त हैं। जब से फिल्म में रश्मिका का लुक सामने आया है तब से एक्ट्रेस के फैन्स उन्हें स्क्रीन पर देखने को लिए इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 में श्रीवल्ली के रूप में रश्मिका को देखने के लिए फैन्स बेताब है वहीं, एक्ट्रेस भी इस किरदार के लिए खूब तैयारी कर रही हैं। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा में श्रीवल्ली रश्मिका का सबसे पसंदीदा किरदार है, और अब प्रशंसक उन्हें पुष्पा 2 में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

ऐसी खबरें थीं कि फिल्म के सीक्वल में एक्ट्रेस की मौत हो सकती है लेकिन ऐसा लगता है कि ये बेबुनियाद अफवाहें थीं। रश्मिका पुष्पा 2 का हिस्सा होंगी और अभिनेत्री ने फिल्म में अपने चरित्र के बारे में एक दिलचस्प विवरण भी बताया है।

पुष्पा 2 में श्रीवल्ली 2.0 के रूप में आएंगी नजर 

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने एक साक्षात्कार में उल्लेख किया कि कैसे पुष्पा में वह श्रीवल्ली का किरदार निभाने के बारे में अनजान थीं क्योंकि उनके लिए उसकी दुनिया को समझना कठिन था। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं वास्तव में पुष्पा में अपने चरित्र श्रीवल्ली को नहीं जानती थी क्योंकि मुझे कहानी नहीं पता थी, मैं उसे एक चरित्र के रूप में नहीं जानती था, मुझे नहीं पता था कि उसे कैसे निभाना है, मुझे नहीं पता था कि हम किस दुनिया में हैं मुझे कुछ भी नहीं पता था इसलिए सेट पर हर दिन एक खेल के मैदान में जाने जैसा महसूस होता था।'' 

हालांकि, पहले पार्ट को करने के बाद अभिनेत्री इसे आज अच्छी तरह से जानती है। उन्होंने कहा, "पुष्पा 2 में श्रीवल्ली बहुत सुलझे हुए रोल में हैं। अब मैं उस दुनिया को जानती हूं जिसमें हम रह रहे हैं, मैं उस चरित्र को जानती हूं जो मैं निभा रही हूं, और अब यह श्रीवल्ली 2.0 है, मैं कह सकती हूं।" 

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ एनिमल में काम कर बॉलीवुड में डेब्यू किया। एक्ट्रेस ने एनिमल के जरिए बॉलीवुड में सफल एंट्री की और अब वह हिंदी भाषी फैन्स के दिलों में बसती हैं। 

बता दें कि पुष्पा 2 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है और हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

टॅग्स :रश्मिका मंदानाबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारआगामी फिल्मअल्लू अर्जुनसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!