लाइव न्यूज़ :

KGF 5 के बाद यश को किया जा सकता है रिप्लेस! फिल्म के प्रोड्यूसर ने कहा- जेम्स बॉन्ड सीरीज की तरह हीरो...

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 9, 2023 14:48 IST

केजीएफ के निर्माता विजय किरागंदुर ने कहा है कि हिट फिल्म फ्रेंचाइजी को कई हिस्सों में बनाया जाएगा और 'जेम्स बॉन्ड' की तरह मुख्य अभिनेता को बाद के हिस्सों में बदल दिया जाएगा। केजीएफ के पहले दो पार्ट में यश ने रॉकी भाई का लीड रोल प्ले किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता यश को फिल्म केजीएफ की बाद की किस्तों में बदला जा सकता है।विजय ने कहा कि फिल्म की तीसरी किस्त 2025 में ही फ्लोर पर जाएगी।यश ने केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 में रॉकी भाई की भूमिका निभाई है।

मुंबई: अपनी हिट कन्नड़ फिल्म केजीएफ के साथ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने वाले अभिनेता यश को फिल्म फ्रेंचाइजी की बाद की किस्तों में बदला जा सकता है। निर्माता विजय किरागंदूर ने एक नए इंटरव्यू में ये जानकारी दी। विजय ने कहा कि फिल्म की तीसरी किस्त 2025 में ही फ्लोर पर जाएगी। यश ने केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 में रॉकी भाई की भूमिका निभाई है। 

केजीएफ चैप्टर 1 गैर-कन्नड़ क्षेत्रों में एक आश्चर्यजनक हिट साबित होने के बाद दूसरी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 व्यापक रिलीज हुई और यह हिंदी क्षेत्र सहित भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। वहीं, विजय ने एक न्यूज पोर्टल को बताया, "केजीएफ फ्रेंचाइजी में हो सकता है कि 5वें पार्ट के बाद कोई और हीरो रॉकी भाई का रोल प्ले करे, ठीक जेम्स बॉन्ड सीरीज की तरह ही हीरो बदलते रहते हैं।"

पोर्टल मेट्रोसागा ने भी उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया कि निर्देशक प्रशांत नील सालार में व्यस्त हैं और केजीएफ 3 पर काम 2025 में ही शुरू होगा। विजय केजीएफ के अलावा और कंतारा जैसी हिट फिल्मों के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के संस्थापक हैं। पिछले दो वर्षों में क्षेत्रीय कहानियों की भारी सफलता के बाद इन फिल्मों के बाजार का विस्तार हुआ। 

फिल्मों में भविष्य में निवेश की अपनी योजनाओं के बारे में बात करते हुए विजय ने दिसंबर में एक इंटरव्यू में पीटीआई को बताया, "हम भारत में मनोरंजन उद्योग में अगले पांच वर्षों के लिए 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का इरादा रखते हैं। हमें विश्वास है कि मनोरंजन उद्योग अधिक से अधिक विकसित होगा। यह कहानियों का मिश्रित बैग होगा। हर साल एक इवेंट मूवी समेत पांच-छह फिल्में होंगी। फिलहाल हमारी योजना दक्षिण की सभी भाषाओं में फिल्में बनाने की है।"

होम्बले फिल्म्स की स्लेट काफी दिलचस्प है। इसमें पैन-इंडिया फिल्म सालार शामिल है, जिसमें प्रभास मुख्य भूमिका में हैं, जो प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है। कन्नड़ एक्शन फिल्म बघीरा, बहुभाषी फिल्म धूमम, और कीर्ति सुरेश की तमिल फिल्म रघुथाता। संतोष आनंदराम द्वारा निर्देशित फिल्म में होम्बले फिल्म्स सुपरस्टार राजकुमार के पोते युवा राजकुमार को भी लॉन्च करेगी। फिल्म 2023 के अंत तक बाहर होने की संभावना है। पृथ्वीराज सुकुमारन की सामाजिक थ्रिलर टायसन, रक्षित शेट्टी की रिचर्ड एंथोनी और सुधा कोंगारा की फिल्म भी पाइपलाइन में हैं।

टॅग्स :यशकेजीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीToxic Teaser Out: बर्थडे पर यश का फैंस को तोहफा, नए अवतार में दिखा 'मॉन्स्टर माइंड' राया

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर की 'रामायण' में यश होंगे सह-निर्माता, नितेश तिवारी के साथ संभालेंगे जिम्मेदारी

बॉलीवुड चुस्कीयश के साथ 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी श्रुति हसन, फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीप्रभास की आने वाली फिल्म का ट्रेलर आउट, फैन 'सलार पार्ट 1' में धमाकेधार एंट्री देख चौंके

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?