लाइव न्यूज़ :

रोका सेरमेनी के दौरान निक ने किया कुछ ऐसा कि हैरान रह गईं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा

By विवेक कुमार | Updated: August 22, 2018 13:46 IST

जब प्रियंका ने मुझे बताया कि वो सगाई करना चाहती है तो मैं बहुत खुश हुई थी। मैंने उससे कहा था कि मैं निक के परिवार से मिलना चाहती हूं ।

Open in App

मुंबई, 22 अगस्त: बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ सगाई की वजह से खूब सुर्खियां में हैं। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई स्थित घर पर निक के साथ रोका किया और इसके बाद बेहद सिंपल तरीके से करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाकर पार्टी भी की। इसके बाद  निक अपने पैरेंट्स के साथ अमेरिका वापस लौट गए। लेकिन अब इन सब पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने पहली बार अपना बयान दिया है। मधु ने बताया- 'प्रियंका हमेशा से ही अपने करियर को लेकर महत्वाकांक्षी रही हैं । मैंने बस उसे सपोर्ट किया है ।'   

'पिछले दो-तीन साल से मैंने उसके काम में दखल देना बंद कर दिया था। जब प्रियंका ने मुझे बताया कि वो सगाई करना चाहती है तो मैं बहुत खुश हुई थी। मैंने उससे कहा था कि मैं निक के परिवार से मिलना चाहती हूं ।' इसी के बाद रोका सेरेमनी प्लान की गई और निक अपने पैरेंट्स के साथ मुंबई आए। 

मधु ने बताया कि निक के लिए भारतीय रीति-रिवाज सब कुछ नय था। पूजा-पाठ के दौरान पंड़ित जी ने जैसा कहा निक ने सब कुछ वैसा ही किया।  निक ने संस्कृत श्लोकों का सही से उच्चारण किया, निक के माता-पिता ने भी ये सब कुछ बड़ी ही खूबसूरती से किया। 

मधु ने बताया कि मैं इस दौरान काफी इमोशनल हो गई थी क्योंकि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा हमेशा से अपनी बेटी को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते थे। इस दौरान हम उनकी काफी याद आ रही थी।

मधु ने आगे बताया कि 'प्रियंका जानती थी कि मैं शादी से पहले रोका सेरेमनी करना चाहती हूं। जिसके लिए उसने कभी मना नहीं किया। मैं एक ट्रेडिशनल वेडिंग चाहती हूं जिसके लिए प्रियंका ने कभी मना नहीं किया।  मैंने कभी अपनी सोच को उस पर नहीं थोपा। मेरी सिर्फ यही ख्वाहिश है। पूजा और रोके के साथ ये सब चीजें हुईं, मेरे लिए ये सारे रीति-रिवाज जरूरी हैं।'

मुझे हमेशा से प्रियंका के फैसले पर विश्वास रहा है । वो चीजों को करने से पहले काफी कुछ सोचती हैं और जब फैसला लेती है तो मुझे यकीन होता है कि वो सही ही होगा । ' मधु ने कहा कि निक काफी शांत और परिपक्व हैं। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?