लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम किया रोशन, बना चौथा वैक्स स्टैच्यू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 5, 2019 16:18 IST

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा लोकप्रियता के शिखर पर हैं. दुनियाभर में उनके फैंस हैं

Open in App

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा लोकप्रियता के शिखर पर हैं. दुनियाभर में उनके फैंस हैं. पीसी की पापुलारिटी को देखते हुए ही दुनिया के विभिन्न देशों में स्थित प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके वैक्स स्टैच्यू स्थापित किए जा रहे हैं. इस कड़ी में गुरुवार को सिडनी स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका के चौथे वैक्स स्टैच्यू का अनावरण किया गया.

इसी के साथ प्रियंका ऐसी पहली एक्ट्रेस बन गई हैं, जिनके 4 वैक्स स्टैच्यू हैं. सिडनी में प्रियंका का वैक्स स्टैच्यू आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. फैंस इस स्टैच्यू के साथ खूब तस्वीरें खिंचवा रहे हैं. इससे पहले न्यूयॉर्क में प्रियंका का स्टैच्यू लगाया लगा गया था. अपने इस स्टैच्यू के साथ पीसी ने तस्वीरें भी खिंचवाई थीं. बहरहाल, वर्कफं्रट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग की है.

इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं. पति से मिला गिफ्ट प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिसंबर में अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी की है. इसके बाद से दोनों खुशहाल जिंदगी के मजे ले रहे हैं. हाल ही में दोनों के तलाक की खबर आई थी. लेकिन साफ हो गया कि दोनों के बीच सब ठीक है.

इस बीच प्रियंका ने एक खास चीज इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दिखाई है. यह चीज एक जूता है, जो उन्हें पति निक ने गिफ्ट किया है. प्रियंका ने इसे शेयर करते हुए एक दिल भी बनाया है. उन्होंने इसमें निक को टैग भी किया है. देसी गर्ल ने इसके साथ एक पोस्ट और शेयर की है. यह एक वीडियो है और इसमें निक जोनास रेत के अंदर धंसे हुए हैं. बाहर सिर्फ उनका चेहरा नजर आ रहा है और वे क्यूट अंदाज में एक्ट कर रहे हैं.

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?