अपने बच्चों को ये खास कहानी सुनाएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है वह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 6, 2019 03:00 PM2019-05-06T15:00:36+5:302019-05-06T15:00:36+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने बच्चों को क्या कहानी सुनाएंगी

priyanka chopra shares throwback photo of her with nick jonas | अपने बच्चों को ये खास कहानी सुनाएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है वह

अपने बच्चों को ये खास कहानी सुनाएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानिए क्या है वह

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 दिसंबर में शादी कर ली थी, जिसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें खूब मीडिया में उड़ चुकी हैं। लेकिन दोनों अपने रिश्ते को मजबूत कर रहे हैं। देसी गर्ल अपनी लव स्टोरी बच्चों को भी सुनाना चाहती हैं। 

अब देसी गर्ल ने खुलासा किया है कि वह अपने बच्चों को क्या कहानी सुनाएंगी।  प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेट गाला 2017 का फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह पति निक जोनस के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

इसी फोटो पर ऐक्ट्रेस ने लिखा है 'यह कहानी मैं अपने बच्चों को जरूर बताऊंगी कि मेरी तुम्हारे पापा से मुलाकात कैसे हुई'। दरअसल मेट गाला का यह फोटो इसलिए प्रियंका के बेहद खास है क्योंकि वह निक से पहली बार इसी इवेंट पर मिली थीं। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। 

निक ने भी कहा था कि मेट गाला 2017 में प्रियंका को देखते हुए उन्हें स्पेशल फील हुआ था। उन्होंने इसी के बाद प्रियंका से मिलने की कोशिश की थी। इसके बाद प्रियंका ने 1 और 2 दिसंबर को उदयपुर में निक जोनस के साथ हिंदू और ईसाई धर्म से शादी की थी। दोनों की शादी में परिवार के लोग की मौजूद रहे थे।
 

Web Title: priyanka chopra shares throwback photo of her with nick jonas

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे