लाइव न्यूज़ :

निक जोनस के साथ सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हक़ है कुछ चीजों को प्राइवेट रखूं

By विवेक कुमार | Updated: August 7, 2018 11:44 IST

हाल ही में प्रियंका को निक जोनस के कॉन्सर्ट में झूमते हुए और उनके साथ पार्टी करते हुए देखा गया जिसका वीडियो वायरल भी हो रहा है। 

Open in App

मुम्बई, 7 अगस्त: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि निक की वजह से ही प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से कन्नी काट ली। हर कोई ये जानने में लगा है कि कब निक और प्रियंका शादी करेंगे।

अब इस पूरे मामले पर प्रियंका ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि - मेरे बारे में सब कुछ जानना पब्लिक का हक नहीं हैं। 90प्रतिशत हिस्सा लोगों को पता है लेकिन 10 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ मेरा है। कभी-कभी मैं बहुत हंसती हूं, कभी कभी परेशान हो जाती हूं लेकिन फिर मैं खुद से कहती हूं कि आज की खबरें कल कचरा हो जाएंगी।' 

प्रियंका चोपड़ा कल दिल्ली के एक कार्यक्रम में देखी गई। वैसे हाल ही में प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस का कॉन्सर्ट जो कि सिंगापुर मे था उसको अटेंड करके भारत लौटी हैं। 

 हाल ही में प्रियंका को निक जोनस के कॉन्सर्ट में झूमते हुए और उनके साथ पार्टी करते हुए देखा गया जिसका वीडियो वायरल भी हो रहा है। आपको बता दे कि प्रियंका, सोनाली बोस की फिल्म “द स्काई इज़ पिंक” फरहान अख्तर के साथ कर रही हैं। इसके साथ ही वह हॉलीवुड की फिल्म “ इज इंट रोमांटिक” और “अ किड लाइक जैक” भी करने वाली हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

विश्वLos Angeles fires: 10 की मौत और 10000 मकान और इमारत खाक?, नोरा फतेही ने घर खाली किया, प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?