लाइव न्यूज़ :

प्रियंका-निक की शादी के लिए जोधपुर पहुंचे ये मेहमान, सुरक्षा के किए गए खास इंतजाम

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 1, 2018 12:38 IST

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में बस कुछ ही वक्त बचा है। दोनों अब हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं।

Open in App

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां पूरे जोरो पर हैं . इस शाही शादी में बेहद खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया है. शुक्रवार रात से ही मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ जोधपुर के उम्मेद भवन में आयोजित इस शादी समारोह में सिर्फ 80 मेहमान ही शामिल होंगे. इन मेहमानों का स्वागत गुडीज देकर किया जा रहा है. साथ साथ  उन्हें गाइडलाइन भी दी जा रही है.

उम्मेद पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है.  बता दें कि 2 दिसंबर को प्रियंका और निक सात फेरे लेंगे. शादी हिंदू और क्रिश्च‍ियन दोनों रीति रिवाजों से होगी.

प्रियंका और निक के वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए मुकेश अंबानी भी अपनी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा संग जोधपुर एयरपोर्ट पर नजर आए. शुक्रवार से ही क़ई अन्य वीवीआईपी जोधपुर पहुंचे. देसी गर्ल  के मेहमानों की लिस्ट में देशी और विदेशी दोनों मेहमान शामिल हैं, लेकिन सबसे पहले शुक्रवार को सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता अपने बेटे आहिल को लेकर जोधपुर पहुंचीं थी. 

 

आपको बता दे मेहमान अपने साथ कैमरे वाले मोबाइल फोन लेकर वेन्यू पर नहीं जा सकेंगे. उनका फोन लेकर उन्हें एक टोकन नंबर दिया जाएगा, जिसके आधार पर वे शादी की सारी रस्में खत्म होने के बाद अपना फोन वापस ले सकेंगे. शादी के दौरान मेहमानों को एक बिना कैमरे वाला मोबाइल फोन दिया जाएगा, जिसे वे पूरे समय इस्तेमाल कर सकते हैं.

सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किये गए है. वर्कर्स को शादी समारोहख़त्म होने तक अपने गले में आइडेंटिटी कार्ड टांगना होगा. ये कार्ड सिर्फ क्रू और सुरक्षाकर्मियों के लिए ही होगा. इस दौरान उम्मेद भवन पैलेस के करीब एक किलोमीटर दूर ही लोगों की एंट्री बैन कर दी जाएगी. तो प्रियंका और निक के फैन्स को उनके दीदार के लिए काफी इंतज़ार करना होगा.  

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाप्रियंका चोपड़ा शादीनिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फैमिली तस्वीरें, निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?