लाइव न्यूज़ :

ओशो की पर्सनल सेक्रेटरी रहीं मां आनंद शीला के किरदार में नजर आएंगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

By भाषा | Updated: February 21, 2020 15:24 IST

Open in App
ठळक मुद्दे मां आनंद शीला नेटफ्लिक्स की डॉक्यूसीरीज ‘वाइल्ड वाइल्ड कंट्री’ से काफी चर्चित हुईं।प्रियंका अपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स और लेविंसन की बाल्टीमोर पिक्चर्स तथा परमुट प्रेजेंटेशंस के डेविड परमुट एवं जेसन सॉसनॉफ के साथ फिल्म का निर्माण करेंगी।

बॉलीवुड की देसी दर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस अमेजन स्टूडियोज की फिल्म ‘शीला’ में मां आनंद शीला का किरदार निभाने वाली हैं। मां आनंद शीला नेटफ्लिक्स की डॉक्यूसीरीज ‘वाइल्ड वाइल्ड कंट्री’ से काफी चर्चित हुईं, जो 1981-1985 तक आध्यात्मिक गुरु रजनीश यानी ओशो की निजी सचिव थीं। 

उन्होंने ओरेगॉन के वास्को काउंटी में रजनीशपुरम आश्रम का प्रबंधन किया था। वह आध्यात्मिक सलाहकार थीं और उन पर ओरेगॉन में 1984 में रजनीश पर जैविक हमले की मुख्य साजिशकर्ता होने के आरोप हैं। हमले के बाद वह यूरोप चली गईं। उन पर आगजनी, फोन टैपिंग, हत्या के प्रयास और बड़े पैमाने पर लोगों को जहर देने के आरोप थे। 

उन्होंने हत्या के प्रयास और हमले में अपनी भूमिका का गुनाह कबूल किया, जिसके लिए उन्हें 20 साल जेल की सजा हुई तथा 39 महीने बाद उन्हें पैरोल पर रिहा कर दिया गया। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार ‘रेन मैन’ के निर्देशक बैरी लेविंसन ‘शीला’ का निर्देशन करेंगे जिसकी पटकथा निक यारबॉरो ने लिखी है। 

प्रियंका अपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स और लेविंसन की बाल्टीमोर पिक्चर्स तथा परमुट प्रेजेंटेशंस के डेविड परमुट एवं जेसन सॉसनॉफ के साथ फिल्म का निर्माण करेंगी। प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ' 'द स्काई इज पिंक' थी। यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!