लाइव न्यूज़ :

...जब प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान को छोड़कर इस क्रिकेटर से करना चाहती थीं शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सालों पुराना वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2020 14:51 IST

प्रियंका चोपड़ा का ब्यूटी पेजेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने शादी के लिए शाहरुख खान की बजाए एक नामी क्रिकेटर का नाम लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा ने छोटी उम्र में जीता था मिस वर्ल्ड का खिताबएक ब्यूटी पेजेंट में प्रियंका से शाहरुख खान ने किया था शादी पर सवाल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली प्रियंका चोपड़ा से भला कौन रूबरू है। प्रियंका ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है। देसी गर्ल फैंस के दिलों पर राज करती हैं। प्रियंका ने एक्टिंग में आने से पहले मॉडलिंग में भी काम किया था। एक्ट्रेस ने कई ब्यूटी पेजेंट्स में भाग भी लिया था।

साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड के तौर पर चुनी गई थीं। उन्होंने काफी छोटी उम्र में ये खिताब जीता था। वहीं फेमिना मिस इंडिया 2000 के वक्त वो सिर्फ 17 साल की थी, जब वे टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में चुनी गई थीं। इस दौरान प्रियंका के एक जवाब से सबको इंप्रेस किया।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और Marcus Swarovski इस फेमिना मिस इंडिया 2000 के ज्यूरी मेंबर थे। ऐसे में इस दौरान शाहरुख ने प्रियंका से शादी को लेकर एक सवाल किया था, जिसका एक्ट्रेस ने बेवाकी से जवाब दिया था। अब इसका ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शाहरुख ने प्रियंका से एक काल्पनिक सवाल करते हुए पूछते हैं। प्रियंका से सवाल था कि अगर उन्हें शादी करने की चॉइस दी जाए तो वे अजहरुद्दीन जैसे एक महान इंडियन स्पोर्ट्समैन, Swarovski जैसे बड़े बिजनेस और शाहरुख जैसे हिंदी फिल्म एक्टर में से किसे चुनेंगी। इस पर प्रियंका ने शाहरुख को छोड़ स्पोर्ट्समैन को चुना।

प्रियंका ने इसका जवाब में कहा, 'मैं एक महान भारतीय खिलाड़ी को चुनूंगी। क्योंकि जब मैं घर वापस आऊंगी या वे घर वापस आएंगे, तो मुझे पता है कि मैं उन्हें सपोर्ट करने के लिए रहूंगी। उन्हें कहूंगी कि मुझे उन पर उतना ही गर्व है, जितना भारत को है। मैं उन्हें ये बताने में सक्षम होंगी, "तुमने अपना बेस्ट दिया।" मैं अपने पति पर बहुत गर्व करूंगी।

उनके इस जवाब से वहां उस वक्त मौजूद हर कोई हौरान और प्रभावित हो गए थे। प्रियंका अक्सर अपने खास तरह से जवाब देने के लिए जानी जाती हैं। कुछ दिनों पहले भी प्रियंका का एक खास वीडियो वायरल हुआ था।

प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी रचाई। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में थे।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!