लाइव न्यूज़ :

क्या टूट गया है प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का रिश्ता? इशिता कपूर ने कुछ ऐसे किया है इशारा!

By मेघना वर्मा | Updated: May 3, 2019 14:18 IST

इशिता ने पहले इंस्टाग्राम पर अपने रोके की कई तस्वीरें शेयर कीं और इसके बाद से लगातार प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और इशिता की शादी की खबरों की चर्चा है।

Open in App

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी की खबरों की चर्चा जोरों पर थी। वहीं अब खबर आ रही हैं कि सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी जो की इशिता कुमार से होने वाली थी वो अब टूट गई है। ईशिता के इंस्टाग्राम पोस्ट से इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि उनका अब सिद्धार्थ से रिश्ता खत्म हो चुका है। 

रिसेंटली इशिता की शादी टली थी क्योंकि बताया जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी की तबियत सही नहीं है। साथ ही हॉस्पिटल के अंदर से उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसी के बाद लोगों को ये लगा था कि इशिता और सिद्धार्थ की शादी कुछ दिनों के लिए टल गई है। 

मगर असल बात तब सामने आई जब इशिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की और उनके साथ कैप्शन लिखा, 'खूबसूरत अंत को गुडबाय किस के साथ नई शुरुआत को चीयर्स' सिर्फ यही नहीं इशिता की इस फोटो पर उनकी मां ने कमेंट भी किया, 'पुरानी किताब को बंद करो और नई कहानी लिखो'। 

मां-बेटी के इस इनडायरेक्ट कंवर्सेशन से ही लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि हो ना हो सिद्धार्थ और इशिता का रिश्ता टूट चुका है। इशिता ने भी पहले इंस्टाग्राम पर अपने रोके की कई तस्वीरें शेयर कीं और इसके बाद से लगातार दोनों की शादी की खबरों की चर्चा है। खबरें आईं थीं कि अप्रैल महीने में दोनों की शादी हो जाएगी। 

सिर्फ यही नहीं इस बात को जब ज्यादा तूल मिली तो इशिता ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिएक्टिवेट कर दिया। हलांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान घरवालों की तरफ से नहीं आया है। मगर कैप्शन की इस जंग में सभी बातें साफ-साफ दिखाई दे रही हैं।  

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?