पीएम मोदी को शादी का निमंत्रण देगीं प्रियंका चोपड़ा, क्या जोधपुर जाएंगे प्रधानमंत्री ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 23, 2018 10:55 AM2018-11-23T10:55:47+5:302018-11-23T10:55:47+5:30

Priyanka Invite Prime Minister Narendra Modi for her wedding: कहा जा रहा है जोधपुर अपनी शादी में जाने से पहले प्रियंका व निक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का निमंत्रण देने जा सकते हैं।

priyanka chopra and nick jonas wedding: priyanka invite prime minister narendra modi for he wedding | पीएम मोदी को शादी का निमंत्रण देगीं प्रियंका चोपड़ा, क्या जोधपुर जाएंगे प्रधानमंत्री ?

पीएम मोदी को शादी का निमंत्रण देगीं प्रियंका चोपड़ा, क्या जोधपुर जाएंगे प्रधानमंत्री ?


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के तुरंत बाद अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी अपने मंगेतर निक जोनस से शादी करेंगी।  निक और प्रियंका दिसंबर की शुरुआत में ही एक दूजे का दामन थामकर सात फेरे ले लेंगे।

देसी गर्ल से शादी करने के लिए निक जोनस गुरुवार को दिल्ली पहुंचे हैं। दरअसल प्रियंका इन दिनों दिल्ली में अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में अब कहा जा रहा है जोधपुर अपनी शादी में जाने से पहले प्रियंका व निक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का निमंत्रण देने जा सकते हैं। 

हांलाकि इस बात की आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई लेकिन सूत्रों की मानें तो ये लगभग तय है कि प्रियंका और निक साथ में प्रधानमंत्री मोदी को शादी का निमंत्रण देने जा सकते हैं।  प्रियंका पीएम मोदी के अलावा और दिल्ली के और भी कई वीआईपी मेहमानो को निमंत्रण दे सकती हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी पीएम मोदी को रिशेप्सन का कार्ड देने गए थे और पीएम उसमें शामिल भी हुए थे।

प्रियंका देश की कई योजनाओं को प्रमोट भी कर चुकी हैं। वह स्वच्छ भारत मिशन से भी जुड़ चुकी हैं। ऐसे में देखना होगा कि अगर पीएम मोदी को वह शादी का निमंत्रण देती हैं तो क्या वह देसी दर्ल को आशीर्वाद देने जाते हैं या नहीं। ये सवाल इसलिए भी है क्योंकि प्रियंका की शादी जोधुपर है तो क्या पीएम वहां जाएंगे या फिर उनकी जगह कोई और जाएगा।

जोधपुर करेंगी शादी

वहीं, प्रियंका-निक जोधपुर के एक महल में शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक निक जोनस शादी की तैयारी करने के लिए इंडिया आ चुके हैं। हाल ही में दोनों जोधपुर शादी की जगह फाइनल करने भी पहुंचे थे उसके बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की शादी राजस्थान की ही धरती पर होगी।

हाल ही में प्रियंका और निक की जोधपुर में आउटिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे देखकर ये कयास लगाया जा रहा था कि दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। और इसलिए वो दोनों जोधपुर में जगह फाइनल करने पहुंचे थे। 

प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा था। उसके बाद से इनके रिलेशनशिप को लेकर तमाम तरह की बातें होती रही. लेकिन 18 अगस्त को दोनों ने मुंबई में रोका करके सारी अटकलों पर विराम लगा दिया था। 
 

Web Title: priyanka chopra and nick jonas wedding: priyanka invite prime minister narendra modi for he wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे