लाइव न्यूज़ :

Nirbhaya के दोषियों को हुई फांसी, तो प्रीति जिंटा ने किया Tweet, लिखा-अगर 2012 में निर्भया बलात्कारियों को लटका दिया जाता तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2020 07:56 IST

दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह चारों को सजा दी गई है। दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद लंबे समय से इंसाफ के लिए दर दर भटक रहीं निर्भया की मां ने कहा कि आज का दिन हमारी महिलाओं और बच्चियों को के नाम है।

Open in App
ठळक मुद्दे20 मार्च 2020 की तारीख इतिहास में दर्ज हो गई। 8 साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला हैन‍िर्भया गैंगरेप के चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह फांसी पर लटका द‍िया गया है।

निर्भया सामुहिक बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह को आज शुक्रवार की सुबह तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। 20 मार्च 2020 की तारीख इतिहास में दर्ज हो गई। 8 साल बाद निर्भया को इंसाफ मिला है। न‍िर्भया गैंगरेप के चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह फांसी पर लटका द‍िया गया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स के इस पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह चारों को सजा दी गई है। दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद लंबे समय से इंसाफ के लिए दर दर भटक रहीं निर्भया की मां ने कहा कि आज का दिन हमारी महिलाओं और बच्चियों को के नाम है।

ऐसे में प्रीति जिंटा मे इस पर ट्वीट किया है। प्रीति ने ट्वीट करके लिखा है कि अगर 2012 में # निर्भया बलात्कारियों को लटका दिया जाता तो न्यायिक व्यवस्था महिलाओं के खिलाफ इतना अपराध रोक देती। कानून के डर ने कानून को ताक पर रख दिया होगा। निवारण हमेशा इलाज से बेहतर है। यह भारतीय सरकार का समय है। न्यायिक सुधारों के लिए कदम उठाता है। # RIPNirbhaya🙏।

16 दिसंबर 2012

16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस दौरान दोषियों ने इतनी दरिंदगी की थी कि निर्भया की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक से चारों दोषियों मुकेश, विनय, पवन और अक्षय को फांसी की सजा सुनाई गई। चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प समाप्त हो चुके थे और राष्ट्रपति भी उनकी दया याचिका खारिज कर दी थी। निचली अदालत ने चारों दोषियों को एक साथ फांसी देने के लिए 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे का वक्त तय कर रखा था।

टॅग्स :निर्भया केसप्रीति जिंटाबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?