Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP के प्रदर्शन पर प्रकाश राज का ट्वीट, बोले- गोली मारने वालों को, झाड़ू से मारा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 11, 2020 02:44 PM2020-02-11T14:44:13+5:302020-02-11T14:44:13+5:30

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बॉलीवुड की तरफ से भी लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर ने इन चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

prakash raj reaction on bjp losing delhi election | Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP के प्रदर्शन पर प्रकाश राज का ट्वीट, बोले- गोली मारने वालों को, झाड़ू से मारा...

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP के प्रदर्शन पर प्रकाश राज का ट्वीट, बोले- गोली मारने वालों को, झाड़ू से मारा...

Highlightsदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुएचुनाव के नतीजे 11 फरवरी यानि आज आ रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान हुए। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी यानि आज आ रहे हैं। इन चुनाव में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की वापसी होती नजर आ रही है। वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ हो गई है।दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सभी दिग्गज नेताओं को प्रचार में उतारा था बीजेपी को इसका फायदा तो मिला लेकिन सत्ता हासिल नहीं हुई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बॉलीवुड की तरफ से भी लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर ने इन चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं।

अब प्रकाश ने बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रकाश राज (Prakash Raj) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Results 2020) रुझानों को लेकर ट्वीट किया है और लिखा हैः 'कैपिटल पनिशमेंट...गोली मारने वालों को, झाड़ू से मारा...शॉक लगा???। प्रकाश के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।


प्रकाश राज का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रकाश समसामियक मुद्दों पर राय रखते रहते हैं। एक्टर ने 2019 के लोकसभा चुनावों में भी निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। इसके बार उन्होंने सार्वजनिकरूप से अपनी हार स्वीकार की थी।

Web Title: prakash raj reaction on bjp losing delhi election

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे