लाइव न्यूज़ :

Radhe Shyam First Look: फिल्म राधे श्याम से पूजा हेगड़े का फर्स्ट लुक आया सामने, प्रभास ने शेयर किया नया पोस्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 13, 2020 15:31 IST

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपनी अगली फिल्म राधे श्याम में प्रभास संग नजर आएंगी, जिसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म राधे श्याम से सामने आया पूजा हेगड़े का फर्स्ट लुकपूजा हेगड़े के बर्थडे पर प्रभास ने शेयर किया लुक

प्रभास की अपकमिंग फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में एक्टर को फिल्म 'राधे श्याम' में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं, अब फिल्म में पूजा हेगड़े के लुक को पेश कर दिया गया है।

 पूजा हेगड़े एक्टर प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में पहली बार नजर आने वाली हैं। उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक आज (13 अक्टूबर) पूजा के बर्थडे पर सामने आया है, जिसे खुद प्रभास ने शेयर किया है। फिल्म में पूजा प्रेरणा नाम की लड़की के रोल में नजर आएंगी। प्रभास ने फैंस को पूजा के लुक के साथ सरप्राइज दिया है।

प्रभास ने पूजा का फर्स्ट लुक जारी करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रभास ने इस पोस्टर के साथ लिखा, 'हमारी प्रेरणा पूजा हेगड़े को जन्मदिन की बधाई।' फैंस को अब प्रभास के लुक का बेसब्री से इंतजार है।

इस फोटो में पूजा ऑलिव ग्रीन कलर की ड्रेस के ऊपर फ्लोरल ओवरकोट पहने दिख रही हैं और सिर पर स्कार्फ बाधे मुस्कुराती नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जैसे ही प्रभास ने यह पोस्टर शेयर किया फैंस ने उन्हें बधाई देना और तारीफों भरे कमेंट्स करना शुरू कर दिया। 

इस पहले आए फिल्म के पोस्टर को प्रभास ने भी शेयर किया था। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा था, 'ये आप सभी के लिए मेरे फैंस, उम्मीद है आपको ये पसंद आएगा।' इस फिल्म को यूवी क्रिएशन के साथ टी सीरीज प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म को हिंदी तमिल, तेलुगू औऱ मलायलम में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।

टॅग्स :प्रभासपूजा हेगड़े
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीPushpa 2 Box Office Collection Worldwide: 32 दिन में 1,831 करोड़ रुपये की कमाई?, ‘पुष्पा 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?