'रामायण' फिल्म में रावण का रोल कर सकता है ये सुपर स्टार, नाम जानकर हैरान हो जाएंगे फैंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 18, 2019 10:19 AM2019-09-18T10:19:17+5:302019-09-18T10:19:28+5:30

बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म साहो हाल ही में रिलीज हुई है। अब प्रभाज जल्द रामायण फिल्म में रावण का रोल प्ले करते नजर आ सकते हैं।

prabhas approached to play ravana in film ramayana | 'रामायण' फिल्म में रावण का रोल कर सकता है ये सुपर स्टार, नाम जानकर हैरान हो जाएंगे फैंस

'रामायण' फिल्म में रावण का रोल कर सकता है ये सुपर स्टार, नाम जानकर हैरान हो जाएंगे फैंस

Highlightsमर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाने वाले प्रभु श्रीराम के जीवन को अब फैंस बड़े पर्दे पर भी देख पाएंगें। डायरेक्टर नीतेश तिवारी रामायण फिल्म बनाने जा रहे हैं।

मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाने वाले प्रभु श्रीराम के जीवन को अब फैंस बड़े पर्दे पर भी देख पाएंगें। डायरेक्टर नीतेश तिवारी रामायण फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर के अनुसार रवि उदयावर और नितेश तिवारी 3डी में रामायण को बनाएंगे। राम-सीता के रोल के बाद रावण के रोल की चर्चा होने लगी है कि आखिर इस रोल को कौन का सितारा करेगा।

 ये फिल्म बड़े बजट में बनेगी। ये फिल्म करीब 500 करोड़ मेगा बजट में बनाई जा सकती है। ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म हो सकती है। रामायण को बहुत ही यूनिक स्टाइल से पेश किया जाएगा। अब फैंस के मन में सवाल होगा कि आखिर प्रभु राम और माता सीता का रोल पर्दे पर कौन निभाएगा। खबर के अनुसार ऋतिक रोशन राम के किरदार में नजर आ सकते हैं। जबकि दीपिका पादुकोण सीता के रोल में नजर आने वाली हैं।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार बाहुबली फेम प्रभास रावण का रोल प्ले कर सकते हैं। फिल्म की टीम को लगता है कि रावण का रोल प्रभास बेहतर कर सकते हैं। प्रभास पर यह रोल काफी सूट करेगा। लेकिन अभी ये साफ नहीं हुआ है कि ये रोल प्रभास करेंगे कि नहीं। लेकिन अगर प्रभास यह रोल करते हैं तो इतना साफ है कि फैंस को उनका एक और दमदार रोल देखने को मिलेगा।

फिल्मफेयर की खबर के नितेश दीपिका और ऋतिक को फिल्म के लिए साइन करना चाहते हैं। इतना ही नहीं ऋतिक ने फिल्म के लिए हामी भी भर दी है।

  टाइम्स की खबर के अनुसार नितेश का कहना है कि वह फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।  फिल्म छिछोरे के बाद वह रामायण में जुट जाएंगे। ये फिल्म काफी चैलेंजिंग वाली होने वाली है।

 इस मेगा बजट फिल्म को मधु मंटेना संग अल्लू अरविंद और नमित मल्होत्रा भी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म हिंदी संग तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी। रामायण में राम के जीवन के हर एक पड़ाण को पेश किया जाएगा।

Web Title: prabhas approached to play ravana in film ramayana

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे