लाइव न्यूज़ :

‘लवरात्रि’ पर लग सकती है रोक, गुजरात हाई कोर्ट में फिल्म रोकने को लेकर जनहित याचिका दायर

By भाषा | Updated: September 15, 2018 00:16 IST

अहमदाबाद शहर के एक संगठन ने शुक्रवार को गुजरात उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करके यह दावा करते हुए फिल्म ‘‘लवरात्रि’’ पर रोक की मांग की

Open in App

अहमदाबाद, 14 सितम्बर : अहमदाबाद शहर के एक संगठन ने शुक्रवार को गुजरात उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर करके यह दावा करते हुए फिल्म ‘‘लवरात्रि’’ पर रोक की मांग की कि उसके शीर्षक और सामग्री से हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं।

इस फिल्म से अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और वरीना हुसैन के फिल्मी करियर की शुरूआत हो रही है। यह फिल्म नवरात्रि की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और यह फिल्म पांच अक्तूबर को रिलीज होनी है। 

सनातन फाउंडेशन की ओर से दायर जनहित याचिका में अदालत से अनुरोध किया गया है कि फिल्म पर रोक के विकल्प के तौर पर फिल्म के निर्माताओं से फिल्म का शीर्षक बदलने और उस सामग्री को हटाने को कहा जाए जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं।

जनहित याचिका मुख्य न्यायाधीश आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति वी एम पंचोली की पीठ के समक्ष 19 सितम्बर को सुनवायी के लिए आने की उम्मीद है।  याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म के पांच अक्तूबर को रिलीज होने से हिंदुओं की भावनाएं आहत होंगी। 

टॅग्स :लवरात्रिगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?