लाइव न्यूज़ :

दिल के दौरे से महेश भट्ट की मौत! झूठी खबरों पर फूटा बेटी पूजा भट्ट का गुस्सा

By मेघना वर्मा | Updated: September 7, 2019 10:10 IST

इन दिनों महेश भट्ट फिल्म सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट, सिद्धार्थ रॉय कपूर और संजय दत्त भी नजर आएंगे। वहीं इसके पहले पार्ट में संजय दत्त और पूजा भट्ट नजर आये थे। 

Open in App
ठळक मुद्देमहेश भट्ट इन दिनों 'सड़क 2' की शूटिंग कर रहे हैं।'सड़क 2' में इस बार आलिया भट्ट के साथ सिद्धार्थ रॉय कपूर, पूजा भट्ट और संजय दत्त नजर आएंगे।

जाने माने डायरेक्टर और फिल्म मेकर महेश भट्ट का नाम अक्सर विवादों से घिरा रहता है। मगर बीते दिनों वो चर्चा में इसलिए आ गए क्योंकि अचानक ही उनकी मौत की खबर की अफवाह उड़ने लगी। सोशल मीडिया पर यह खबर लगातार शेयर होने लगी की दिल का दौरा पड़ने से डायरेक्टर महेश भट्ट की मौत हो गई है। इस कोरी अफवाह पर अब बेटी पूजा भट्ट का गुस्सा फूटा है। 

पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर महेश भट्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ये फोटो उन सभी लोगों के लिए जो अफवाह फैलाने और फिक्रमंद लोगों के लिए हैरान परेशान थे कि मेरे पिता महेश भट्ट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। आप सभी के लिए साक्षात सबूत है कि मेरे पिता अपने चिर परिचित अंदाज में खतरनाक अंदाज में जीवन जी रहे हैं।'

बता दें शेयर की हुई फोटो में महेश भट्ट लाल रंग के जूते में दिखाई दे रहे हैं। बता दें इन दिनों महेश भट्ट फिल्म सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट, सिद्धार्थ रॉय कपूर और संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म से लंबे समय बाद पूजा भट्ट फिल्म पर्दे पर वापसी करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग अभी चालू है। वहीं इसके पहले पार्ट में संजय दत्त और पूजा भट्ट नजर आये थे। 

वहीं एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट से जब पूछा गया था कि वह पहली बार अपने पिता के निर्देशन में काम कर रही हैं तो एक्ट्रेस ने बताया था कि वह पहली बार उनके साथ काम करने में डर रही हैं। आलिया ने कहा कि उनके पिता महेश भट्ट की नजरें एक्स-रे विजन जैसी हैं और आलिया हमेशा ही अपने आस-पास एक दीवार बना कर रखती हैं उनके पिता वह दीवार तोड़ने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा यह फिल्म बड़े पर्दे पर क्या धमाल मचा पाती है।  

टॅग्स :महेश भट्टपूजा भट्टआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?