लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सपोर्ट में उतरीं पूजा बेदी, ट्वीट करके लिखा-रिहाई के बारे में सोचे सरकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 4, 2019 09:36 IST

पूजा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह मेरे बैचमेट और फैमिली फ्रेंड हैं।पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित किया गया था।

अभिनेत्री पूजा बेदी ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए ट्वीट किया है। दरअसल हाल ही में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से नजरबंद रखे गए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को रिहा करने की बात कही है।

पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कुछ ना कुछ पोस्ट करती ही रहती हैं। पूजा ने इस बार उमर से सपोर्ट में ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट पर लोगों की भी जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

पूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह मेरे बैचमेट और फैमिली फ्रेंड हैं। उम्मीद करती हूं कि उनकी रिहाई के लिए सरकार जल्द कोई योजना लाए क्योंकि यह हमेशा नहीं रह सकता। जल्द समाधान किया जाना चाहिए। पूजा ने ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कुछ पत्रकारों को भी टैग किया है।

पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित किया गया था।इसके बाद से ही कई नेता नजरबंद हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उमर को उनके करीबी रिश्तेदारों से मिलने की इजाजर दी गई है।उमर के पिता एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी नजरबंद हैं।

पूजा बेदी ने इसी साल मानेक कॉन्ट्रेक्टर से सगाई की थी। पूजा खुद 48 साल की हैं और तलाक को 16 साल हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, आलिया फर्नीचरवाला और बेटा उमर इब्राहिम हैं। पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 

टॅग्स :पूजा बेदीउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

कारोबारपंपोर बेल्ट में किसान केसर की जगह क्यों कर रहे सरसों की खेती?, कश्मीर के बेशकीमती उत्पाद के भविष्य को लेकर चिंताएं?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

कारोबारएशिया का सबसे बड़ाः फूल खिले गुलशन गुलशन?, ट्यूलिप गार्डन खुला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?