Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Published: June 11, 2022 12:07 PM2022-06-11T12:07:48+5:302022-06-11T12:09:01+5:30

सामाजिक कार्यकर्ता कोठा उपेंद्र रेड्डी ने दावा किया कि विशेष विज्ञापन, जिसमें अल्लू अर्जुन को चेहरे के रूप में दिखाया गया था, वो भ्रामक था और गलत जानकारी प्रदान दे रहा है। आईएएनएस ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता ने ऐसे भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Police complaint filed against Allu Arjun for featuring in misleading educational advertisement | Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला

Highlightsकोठा उपेंद्र रेड्डी ने आग्रह किया कि लोगों को धोखा देने के लिए अल्लू अर्जुन और श्री चैतन्य शैक्षणिक संस्थानों पर मुकदमा चलाया जाए।अल्लू अर्जुन पहले भी एक फूड डिलीवरी ऐप की मार्केटिंग के लिए आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं।

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन बीते दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थे। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। वहीं आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण के सुपरस्टार एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा एक शैक्षणिक संस्थान का समर्थन करने के लिए आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता कोठा उपेंद्र रेड्डी ने दावा किया कि विशेष विज्ञापन, जिसमें अल्लू अर्जुन को चेहरे के रूप में दिखाया गया था, वो भ्रामक था और गलत जानकारी प्रदान दे रहा है। आईएएनएस ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता ने ऐसे भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अल्लू अर्जुन के खिलाफ विज्ञापन में आने के लिए और श्री चैतन्य शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ फर्जी जानकारी प्रदान करने के लिए अंबरपेट पुलिस में शिकायत दर्ज की।

कोठा उपेंद्र रेड्डी ने आग्रह किया कि लोगों को धोखा देने के लिए अल्लू अर्जुन और श्री चैतन्य शैक्षणिक संस्थानों पर मुकदमा चलाया जाए। इस बीच अल्लू अर्जुन पहले भी एक फूड डिलीवरी ऐप की मार्केटिंग के लिए आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। यहां तक ​​कि उन्हें सरकारी परिवहन सेवाओं की अवहेलना करके एक बाइक ऐप को बढ़ावा देने की चेतावनी भी दी गई थी। अल्लू अर्जुन जल्द ही पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू करेंगे। उनके पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। 

Web Title: Police complaint filed against Allu Arjun for featuring in misleading educational advertisement

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे