लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरू देवगन के निधन पर लिखी छू जाने वाली बात, अजय देवगन ने कहा शुक्रिया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2019 08:50 IST

हाल ही में मोदी ने एक ट्वीट कर लिखा था कि श्री वीरू देवगन के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनको उनके काम के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सम्मान दिया जाता था, हमारे देश को एक बड़ा नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के इस ट्वीट की जमकर सराहना की गई है। 27 मई को अजय देवगन  के पिता वीरू देवगन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था

27 मई को अजय देवगन  के पिता वीरू देवगन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन पर कई बॉलीवुड सितारों ने दुख व्यक्त किया था। अब इस लिस्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल हो गया है।पीएम मोदी ने भी वीरू देवगन के  देहांत पर शोक जताया था। 

हाल ही में मोदी ने एक ट्वीट कर लिखा था कि श्री वीरू देवगन के निधन के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनको उनके काम के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सम्मान दिया जाता था, हमारे देश को एक बड़ा नुकसान हुआ है।

पीएम मोदी के इस ट्वीट की जमकर सराहना की गई है। उनके इस ट्वीट के बाद अजय देवगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र का जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरी मां और पूरा देवगन परिवार आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी को इस पत्र के लिए शुक्रिया कहता है।

दोनों के इस तरह के जवाबों की हर कोई तारीफ कर रहा है। अजय कि पिता की शोकसभा 30 मई को ही थी जिस दिन पीएम मोदी की शपथ समारोह था, यही कारण था कि अजय इस समारोह में शामिल भी नहीं हो पाए थे।

अजय देवगन के पिता की शोक सभा में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सलमान खान और विक्की कौशल जैसे कई कलाकार वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने के लिए वहां पर पहुंचे थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?