लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने फिल्म उद्योग से जम्मू-कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग करने की अपील की

By भाषा | Updated: August 9, 2019 05:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिल्म उद्योग से जम्मू-कश्मीर में फिर से फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की अपील की

Open in App
ठळक मुद्देअब जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य हो जाएगी, तब न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर के लोग फिल्मों की शूटिंग के लिए वहां जाएंगे। 'कश्मीर की कली’, ‘जानवर’, ‘थ्री इडियट्स’ समेत कई फिल्मों को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शूट किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिल्म उद्योग से जम्मू-कश्मीर में फिर से फिल्मों की शूटिंग शुरू करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर न केवल भारत से, बल्कि विदेशों से भी फिल्म जगत के लोग फिल्मों की शूटिंग करने के लिए मनोरम दृश्यों वाले इस खूबसूरत प्रदेश पहुंचेंगे।

संसद द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दिए जाने के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने उस समय को याद किया जब कश्मीर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए एक पसंदीदा स्थल हुआ करता था। मोदी ने कहा, ‘‘तब के समय में शायद ही कोई फिल्म होती थी जिसकी शूटिंग कश्मीर में नहीं होती थी...

अब जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य हो जाएगी, तब न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर के लोग फिल्मों की शूटिंग के लिए वहां जाएंगे।’’ 'कश्मीर की कली’, ‘जानवर’, ‘थ्री इडियट्स’ समेत कई फिल्मों को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शूट किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हर फिल्म रोजगार के कई अवसरों को साथ लाएगी... मैं हिंदी फिल्म उद्योग, तेलुगु और तमिल फिल्म उद्योग और इससे जुड़े लोगों से निवेदन करता हूं कि वे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में निवेश करने के बारे में निश्चित रूप से विचार करें, फिल्मों की शूटिंग शुरू करें और सिनेमाघरों की स्थापना करने के बारे में भी सोचें।’’ भाषा कृष्ण कृष्ण नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?