लाइव न्यूज़ :

विरुष्का ने प्राइवेट जेट के सामने खिंचवाई तस्वीर हुई वायरल, कोहली ने कहा था- मेरी पत्नी आम चीजें पसंद ..

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 31, 2019 08:39 IST

Open in App

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में अपनी टीम के 3-0 से बढ़त बनाने के बाद रिलैक्स हो गए हैं. वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकल गए हैं.

विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वह प्राइवेट जेट के सामने खड़े होकर पोज दे रहे हैं. ट्रोलर्स ने किए कैसे-कैसे कमेंट्स इस तस्वीर के वायरल होते ही उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया. एक यूजर ने लिखा, ''तो क्या आपके पास प्राइवेट जेट है.'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''भाई ने प्राइवेट जेट खरीद लिया.'' एक अन्य पूछा, ये प्राइवेट जेट आपका है?

इससे पहले विराट और अनुष्का का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों सड़क पर खुलेआम हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए. दूर एक कार में बैठे शख्स ने यह वीडियो बनाया. इससे पहले कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं.

जैसे कि लंबी वॉक पर जाना. अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहे. हम छोटी-छोटी चीजों का मजा लेते हैं क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं.

हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां हैं तो जब भी समय मिलता है, हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं.'' विराट और अनुष्का को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था, जहां दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे थे.

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस