लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 17 में परिणीति चोपड़ा की बहन फूट-फूट कर रोई, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: October 18, 2023 14:53 IST

बिग बॉस-17 को शुरु हुए महज दो दिन ही हुए हैं और शो में रोने का सिलसिला शुरु हो गया है। नॉमिनेशन की प्रक्रिया में नॉमिनेट होने के बाद मन्नारा चोपड़ा रोने लगी। मन्नारा ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह नॉमिनेट हो जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान के शो बिग बॉस 17 में रोने लगीं परिणीति की बहनबिग बॉस 17 में परिणीति की बहन मन्नारा के साथ धोखामन्नारा ने अंकिता के पति के साथ बात नहीं करने का किया ऐलान

Salman Khan: बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा घर से बेघर होने पर फूटफूट कर  रोने लगी। उनके रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। 17 अक्टूबर को टीवी पर दिखाए गए बिग बॉस-17 के एपिसोड में घरवालों ने घर से बेघर करने के लिए मन्नारा का नाम चुना है।

हालांकि घरवालों की ओर से उन्हें बेघर करने का फैसला उनके रोने की वजह नहीं है। बल्कि वह तो रोने इसलिए लगी क्योंकि उन्होंने कुछ घंटों में जिन सदस्यों के साथ दोस्ती वाला तालमेल बनाया था। उन्होंने ने भी मन्नारा को घर से बेघर करने के लिए उनका नाम चुना।

बिग बॉस ने पूछा गलत कास्टिंग किसकी है

शो के फॉर्मेट के अनुसार, हर सप्ताह नॉमिनेशन प्रक्रिया होती है। 17 अक्टूबर को भी बिग बॉस के शो में यही हुआ। बिग बॉस ने सभी सदस्यों को एक जगह एकत्रित होने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने पूछा कि आप लोग यह बताए कि इस घर में मेरे द्वारा लाए गए सदस्यों में किसकी गलत कास्टिंग मेरे द्वारा हुई। कहा गया कि जो भी जिस सदस्य का नाम लेगा वह सीधे सीधे घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। मन्नारा चोपड़ा का नाम अधिकतर लोगों ने लिया।

 

कन्फेशन रूम में बुलााया गया

नॉमिनेशन की प्रक्रिया होने के बाद मन्रारा काफी रोने लगी। इस पर उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया गया। इस दौरान उनके साथ मुनव्वर फारूकी भी साथ थे। मन्रारा बिग बॉस से कहती हैं कि मुझे नॉमिनेट होने का दुख नहीं है बस मुझे दुख है कि विक्की ने मेरा नाम नॉमिनेशन के लिए चुना। मुझे यकीन नहीं हुआ।

यहां लोग डबल स्टैंडर्ड के हैं चेहरे के सामने मीठी-मीठी और हंसी ठिठोली करते हैं और सामने असली चेहरा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि विक्की ने मेरा दिल तोड़ दिया है। मैं आगे उस पर भरोसा नहीं कर सकती आगे बात भी नहीं करना चाहती। इसलिए आप उसे हमारे मकान से बाहर कर दीजिए। उसे दंड़ दीजिए।

टॅग्स :सलमान खानबिग बॉसपरिणीति चोपड़ाप्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल