जीजा निक और प्रियंका की इस फोटो पर साली परिणीति चोपड़ा ने किया कमेंट, कहा- 'ये कौन लड़का है...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 20, 2019 04:34 PM2019-05-20T16:34:29+5:302019-05-20T16:34:29+5:30

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को इतना क्लोज देख कर एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने निक जोनस के इरादे पर किया शक्क

parineeti chopra to comment on nick jonas intentions | जीजा निक और प्रियंका की इस फोटो पर साली परिणीति चोपड़ा ने किया कमेंट, कहा- 'ये कौन लड़का है...'

जीजा निक और प्रियंका की इस फोटो पर साली परिणीति चोपड़ा ने किया कमेंट, कहा- 'ये कौन लड़का है...'

Highlightsप्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया है।कान 2019 फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका ने अपने लुक से सभी को मात दे दी है।

कान 2019 की फोटो तो हर तरफ छाई हुई है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कान फिल्म फेस्टिवल में इस साल अपना डेब्यू भी किया है। जहां हर जगह सिर्फ एक्टर-एक्ट्रेस की फोटो नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी कपल फोटोज से अपने फैंस को इम्प्रेस कर रहे हैं। यह लवली कपल कान 2019 फिल्म फेस्टिवल की अपनी फोटोज में काफी हॉट और रोमांटिक नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की हुई फोटोज से साफ पता चलता है कि यह कपल एक दूसरे से बेहद प्यार करता है। 

हाल ही में प्रियंका और निक की इन क्लोज फोटोज को देखकर निक की साली और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने उनकी एक फोटो पर कमेंट किया है। इस फोटो में निक प्रियंका के काफी क्लोज खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर परिणीती ने कमेंट करते हुए कहा की 'ओएमजी, यह कौन लड़का है। इसके मेरी बहन के साथ क्या इरादे हैं...तुम दोनों अपनी इन फोटोज में बहुत हॉट लग रहे हो nickster।' 


हाल ही में परिणीती से निक के साथ फर्स्ट मीटिंग के बारें में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि निक इंडिया साल 2018 में आए थे। उस समय निक, परिणीति और  मिमी दीदी(प्रियंका चोपड़ा)और उनकी बेस्ट फ्रेंड वो पांच लोग गोवा गए थे। जब परिणीति उनके साथ गोवा में थीं तो कई बार परिणीति और निक अकेले भी थे। जिस तरीके से निक प्रियंका के बारें में बात करते हैं परिणीति को वो काफी अच्छा लगता था। सिर्फ यही नहीं जब निक उनके आस-पास नहीं होते थे तो वो बहन प्रियंका चोपड़ा के पास जाकर उन्हें बताती थी कि वो कितने अच्छे हैं। परिणीति ने कहा, 'मुझे याद है मैंने मिमी दीदी को यह बताया है की मैंने उन्हें कभी इतना खुश नही देखा हैं।'

परिणीती ने यह भी बताया की 'इस मीटिंग के एक महीने बाद उन्होंने रात को जब तीन बजे दोनों की फेस टाइम किया तो मिमी दीदी ने अपना हाथ ऊपर के मुझे रिंग दिखाई थी और वो हमारा सबसे सुंदर मोमेंट था।' 

(रिचा गुप्ता- इंटर्न लोकमत न्यूज़)

 

Web Title: parineeti chopra to comment on nick jonas intentions

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे