लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन अब तक ना आ पाने के कारण परेश रावल को याद आया रहीम का दोहा, लिखा-रहिमन वेकसीन ढूँढीयो,बिन वैक्सीन सब सून...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 22, 2020 08:50 IST

परेश रावल भारतीय फिल्‍म अभिनेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की टिकट से अहमदाबाद ईस्‍ट संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरेश रावल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।हाल ही में परेश ने वैक्सीन पर शानदार अंदाज में ट्वीट किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना मामलों की कुल संख्या अभी 1155191 हो चुकी है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 402529 है। दूसरी ओर 724577 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं, जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 28084 हो गई है। ये आंकड़े मंगलवार (21 जुलाई) सुबह तक के हैं। ऐसे में दुनिया भर में फैले कोरोना की वैक्सीन का हर कोई इंतजार कर रहा है। इसी बीच परेश रावल ने ट्वीट किया है।

परेश रावल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। परेश बीजेपी के नेता भी हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहते हैं। परेश हर एक मुद्दे पर अपने ही अंदाज में ट्वीट करते हैं। हाल ही में परेश ने वैक्सीन पर शानदार अंदाज में ट्वीट किया है। 

परेश ने रहीम के दोहे पर वैक्सीन से जोड़कर पेश किया है। परेश ने ट्वीट करके लिखा है कि रहिमन वेकसीन ढूँढीयो,बिन वेकसीन सब सून । वेकसीन बिना ही बीत गये अप्रैल मई और जून । परेश ने वैक्सीन ना आने पर अपने ही अंदाज में ट्वीट किया है। परेश रावल का ये ट्वीट भी हमेशा की तरह छा गया है। परेश रावल के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

परेश रावल का करियर

परेश रावल भारतीय फिल्‍म अभिनेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की टिकट से अहमदाबाद ईस्‍ट संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। बॉलीवुड में अपने द्वारा निभाए गए किरदारों की वजह से जाने जाते हैं उन्‍होंने लगभग हर शैली की फिल्‍मों में काम किया है और हर तरह के किरदारों को निभाया है चाहे वह खलनायक का किरदार हो या फिर कॉमेडियन का उन्‍होंने लगभग अपने हर रोल से सभी का दिल जीता है।

 उन्‍हें पद्मश्री सम्‍मान से भी नवाजा जा चुका है। रेश के करियर की शुरूआत फिल्‍म 'होली' से हुई थीा फिल्‍म 'हेरा फेरी' में निभाए गए उन‍के किरदार बाबूराव गनपत राव आप्‍टे ने लोगों का काफी मनोरंजन किया था। 

टॅग्स :परेश रावलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?