लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना के खिलाफ पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने किया भद्दा कमेंट, हुईं बुरी तरह ट्रोल

By मेघना वर्मा | Updated: August 5, 2019 12:15 IST

वीना मलिक अक्सर ही अपने विवादित ट्वीट के लिए जानी जाती हैं। वीना मलिक ने बिग बॉस के सीजन 4 में एंट्री ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देवीना मलिक बिग बॉस के चौथे सीजन में दिखाई दी थीं।वीना मलिक के एक्टर अस्मित पटेल से रिश्तों को लेकर काफी चर्चा हुयी थी।

बिग बॉस की एक्स कंन्टेस्टेंट रहीं वीना मलिक अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनके ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जम्मू-कश्मीर के वर्तमान हालात पर वीना मलिक ने भारतीय सेना पर एक ट्वीट किया है। जिसे लेकर वो बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

भारतीय सेना के खिलाफ वीना मलिक ने एक फोटो पोस्ट की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वीना मलिक मिडिल फिंगर दिखाती दिख रही हैं। इस पोस्ट में वीना ने कश्मीर और कश्मीरियों के खिलाफ जुल्म की बात कही है। 

वीना के इस ट्वीट के बाद उनको फैंस की जमकर आलोचना सहनी पड़ रही हैं। लोग वीना के इस ट्वीट के बाद उन पर बरस पड़े हैं। अभी तक पांच हजार से भी ज्यादा लोगों ने उनके ट्वीट पर कमेंट किया है। कई लोग उनको भारत से उनके पुराने रिश्ते याद दिला रहे हैं तो कई उन पर ये आरोप लगा रहा है कि उन्होंने पैसा लेकर ये ट्वीट किया है।

आप भी देखें लोग क्या कर रहे हैं वीना के इस ट्वीट का रिप्लाई

वीना मलिक बिग बॉस सीजन 4 में आयीं थीं। इस शो में भी वह अपने विवादित बयानों के लिए जानी गईं। एकट्र अस्मित पटेल के साथ उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी।  

वहीं कश्मीर मामले में रिपोर्ट है कि सरकार कोई अहम फैसला लाने वाली है। ऐसी खबरे भी सामने आई हैं कि कश्मीर में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई हैं। वहीं हड़कंप तब मचा जब अमरनाथ यात्रा को सरकार ने रद्द कर दिया और कश्मीर से सभी पर्यटकों को तुरंत कश्मीर छोड़ने का आदेश दे दिया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?