लाइव न्यूज़ :

नहीं थम रहा 'पद्मावत' पर विवाद, SC पहुंची राजस्‍थान और MP सरकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 22, 2018 12:31 IST

सुप्रीम कोर्ट मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार द्वारा विवादित फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग के लिए दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा।

Open in App

पद्मावत का विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं रहा है। फिल्म को लेकर राजपूत संगठन कड़ा विरोध जता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बैन लगाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार द्वारा विवादित फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग के लिए दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। 

मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में फिल्म 'पद्मावत' के संबंध आज याचिका दायर की थी और साथ ही पूर्व के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।  मध्य प्रदेश सरकार के महाधिवक्ता पुष्पेंद्र कौरव के अनुसार, "सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने पुर्नविचार याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई की जाएगी।" 

दोनों राज्यों के वकीलों ने अदालत के 18 जनवरी के फैसले के संदर्भ में संशोधन/स्पष्टीकरण की मांग करते हुए मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह किया। अदालत ने अपने फैसले में राजस्थान, गुजरात और हरियाणा सरकार की अपने राज्यों में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना/आदेश पर रोक लगा दी थी। 

अदालत ने इस आदेश के तहत निर्देश दिया था कि कोई भी राज्य सरकार ऐसा कोई आदेश नहीं जारी करेगी जो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की 25 जनवरी की रिलीज में रोड़ा अटकाए।  

टॅग्स :पद्मावतीसुप्रीम कोर्टदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच